रायपुर : कांग्रेस पार्टी से अपने इस्तीफे के बाद राधिका खेड़ा ने पार्टी के छत्तीसगढ़ सहित शीर्ष नेताओं पर गंभीर आरोप लगाए है। राधिका खेड़ा ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में उनके साथ कांग्रेस कार्यालय में दुर्व्यवहार किया गया। उन्हें गालियां भी दी गई। भूपेश बघेल ने उन्हें छत्तीसगढ़ से खदेड़ दिया। कांग्रेस से अपने इस्तीफे के बाद राधिका ने आज प्रेस कांन्फ्रेंस में पार्टी पर संगीन आरोप लगाए। राधिका ने छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया सेल प्रमुख सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व सीएम भूपेश बघेल को तो लपेटा ही, साथ ही पार्टी के शीर्ष नेतृत्व पर भी जमकर आरोप लगाए।
उन्होंने कहा, मैंने हमेशा सुना है कि कांग्रेस राम विरोधी, सनातन विरोधी और हिंदू विरोधी है, लेकिन मैंने कभी इस पर विश्वास नहीं किया। महात्मा गांधी हर बैठक की शुरुआत रघुपति राघव राजा राम से करते थे। जब मैं अपनी दादी के साथ राम मंदिर गई और वहां से लौटने के बाद मेरा हकीकत से सामना हुआ। मैंने अपने घर के दरवाजे पर ‘जय श्री राम’ का झंडा लगाया और उसके बाद कांग्रेस पार्टी मुझसे नफरत करने लगी। जब भी मैंने फोटो या वीडियो पोस्ट किए, मुझे डांटा गया और पूछा गया कि जब चुनाव प्रक्रिया चल रही थी तो मैं अयोध्या क्यों गई।

अयोध्या धाम रामलला के जन्म भूमि हम सब हिन्दुओं के लिए बहुत ही पवित्र स्थल है और मैं वहां दर्शन करने से अपने आपको रोक नहीं पाई लेकिन, वहां जाने का विरोश इस कदर मुझे सहना पड़ेगा मैंने होने जीवन में कभी नहीं सोचा था। रामलला मंदिर का दर्शन करने की वजह से मेरे साथ कांग्रेस भवन में अभद्रता हुई है। मेरे साथ वहां धक्का-मुक्की की गई, पुरुष नेताओं ने धक्के दिये। मुझे कमरे में बंद कर दिया गया। मैं चीख-चीख कर गुहार लगाती रही लेकिन, मेरे साथ न्याय नहीं हुआ। छोटे से लेकर सबसे बड़े नेताओं से गुहार लगाती रही लेकिन मुझे न्याय नहीं मिला सिर्फ और सिर्फ इस वजह से की मैं राम जी के मंदिर हो कर आई मैं प्रभु राम के दर्शन करने से खुद को रोक नहीं पाई।
राहुल गांधी की यात्रा के दौरान सुशील पेश की शराब :
भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें, हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs
राधिका खेड़ा ने कहा, राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान, छत्तीसगढ़ कांग्रेस के मीडिया प्रभारी सुशील आनंद शुक्ला ने मुझे शराब की पेशकश की और वह 5-6 पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ मेरे कमरे का दरवाजा खटखटाते थे। राधिका ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी में नारी न्याय कागज पर है, धरातल पर नहीं। राघिका ने कहा कि, छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने मुझसे कहा, आप शराब पीती हैं न, कितनी पीती हैं। ये बात मैंने सचिन पायलट, दीपक बैज और जयराम रमेश, पवन खेड़ा को सूचित किया लेकिन कुछ नहीं हुआ। मुझे बाद में एहसास हुआ कि मुझे नजरअंदाज कर दिया गया, क्योंकि मैं पार्टी की हिंदू विरोधी विचारधारा का पालन नहीं करती थी।
भूपेश ऐसा क्या पहुंचाते हैं प्रियंका के पास :
इसके बाद राधिका ने छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को लपेटते हुए कहा कि, ऐसा क्या है भूपेश बघेल के पास, जो वे प्रियंका गांधी को पहुंचाते हैं, जो उन्हें संरक्षण दिया जाता है। क्या मेरा राम मंदिर जाना इतना चुभ गया कि, मेरे खिलाफ यह षड्यंत्र रचा गया। आखिर में राधिका ने कहा कि, अब तो प्रभु श्रीराम ही मुझे न्याय दिलाएंगे।
राधिका खेड़ा ने छोड़ी कांग्रेस, बोलीं राम लला के दर्शन पर दुर्व्यवहार :
इससे पहले रायपुर में पार्टी दफ्तर में हुई बदसलूकी के बाद पार्टी की राष्ट्रीय मीडिया संयोजक राधिका खेड़ा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को लिखे त्याग पत्र में राधिका ने विभिन्न पदों समेत पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। राधिका खेड़ा ने यह भी दावा किया कि अयोध्या में राम मंदिर जाने के बाद से ही पार्टी में उनका विरोध शुरू हो गया और अभद्रता की गई।
उन्होंने रायपुर में पार्टी दफ्तर में बंद कर उनके साथ हुई बदसलूकी का हवाला देते हुए कहा कि माता कौशल्या के मायके (छत्तीसगढ़) में बेटी सुरक्षित नहीं है। राधिका खेड़ा ने रविवार को अपने इस्तीफे में कहा कि भगवान श्रीराम की भक्त और एक महिला होने के नाते वह बुरी तरह से आहत हैं। पार्टी में अयोध्या में राम लला के दर्शन करने वाले नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। वह 22 वर्षों से पार्टी में पूरे समर्पण से काम कर रही हैं। पर कुछ दिनों से दुर्व्यवहार हो रहा है।
राम से बड़ा है राम का नाम , रोज सुने यह धुन , लिंक पर करें क्लिक : https://www.youtube.com/watch?v=TIkGGHYTb_Y
मैं दर्शन करके आई तो मैं राममय हो चुकी थी। मैने अपने घर में एक रामध्वज भी लगाया। इसके बाद मुझे पार्टी की ओर से डांट लगाई गई। मुझे डिबेट में कम भेजा जाने लगा। मेरे खिलाफ षड्यंत्र रचा जा रहा था। ऐसे ही कई सनसनीखेज आरोप राधिका ने कांग्रेस पर लगाये।



