शादीशुदा जवान पर शादी का दबाव बना रही थी गर्लफ्रेंड, गुस्से में कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग और फिर….।

कवर्धा : खबर है कि कवर्धा जिले में एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे क्षेत्र वासियों में दहशत फ़ैल गई। देर रात उसने कई जगहों पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाई। जिससे स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। इस घटना के सामने आने के बाद से एसएसपी अभिषेक पल्लव ने उसे  निलंबित कर दिया है। मामले को लेकर बताया जा रहा है कि, जवान की पहले से ही शादी हो चुकी है, लड़की के साथ उसका अवैध संबंध भी चल रहा था। जिस मामले में युवती ने कुछ दिनों पहले ही उसके खिलाफ थाने में 376 के तहत मामला दर्ज कराया था। हालांकि इस मामले में जवान को जमानत मिल चुकी है और अब वह ड्यूटी पर था। युवती जवान से शादी करने का दबाव भी बना रही थी। इस बात को लेकर जवान काफी परेशान रहता था। कल देर रात विवाद होने पर उसने पहले ढाबे में, फिर पेट्रोल पंप में और फिर अपने ही घर के बाहर फायरिंग कर दी, फिर इस मामले में किसी ने शिकायत कर दी। 

एसएसपी अभिषेक पल्लव ने किया सस्पेंड :

दरसअल जवान की ड्यूटी क्वेशचन पेपर की सुरक्षा के लिए स्कूल के बाहर लगाई गई थी। जहां से निकलकर उसने फायरिंग की है। जिसके बाद पुलिस ने जवान को गिरफ्तार कर लिया है और उससे इंसास रायफल भी जब्त कर लिया है। वहीं इस पूरे मामले को लेकर कवर्धा एसएसपी अभिषेक पल्लव ने कहा कि, मामला संज्ञान में आते ही तत्काल जवान को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसे निलंबित भी कर दिया गया है। मामले को लेकर निलंबन की कार्यवाही की गई है, फायरिंग मामले में मामला दर्ज हुआ या नहीं ये अभी पता नहीं चल सका है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/