CM योगी को बकरे की तरह काटने का बयान देना शमीम को पड़ा भारी, गिरफ्त में आने के बाद रो-रोकर मांगी माफी।

प्रयागराज (उ.प्र.) : प्रयागराज के एक युवक शमीम उर्फ बबलू का वीडियो बीते दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शमीम उस विडियो में कहता नजर आ रहा है कि अगर योगी ने उसके घर पर बुलडोजर चलवाने की हिम्‍मत की तो वह उन्‍हें बकरे की तरह काट देगा। पुलिस की एक टीम शमीम की गिरफ्तारी के लिए उसके घर पर लगातार दबिश दे रही थी। वहीँ अब सीएम योगी को बकरे की तरह काटने का बयान देना इस युवक को भारी पड़ गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। इस शख्स का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें वह रोते हुए सीएम योगी से माफी मांग रहा है।

ये है मामला? :

कभी-कभी लोग जोश-जोश में कुछ भी बोल देते है और फंस जाते है, जोश में होश नहीं खोना चाहिए लेकिन प्रयागराज के सराय इनायत के एक युवक शमीम के साथ कुछ ऐसा हुआ, जिसके लिए अब उसे पछताना पड़ रहा है। इस युवक ने सीएम योगी आदित्यनाथ को बकरे की तरह काटने का चैलेंज दिया था। युवक का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद सामाजिक कार्यकर्ता सर्वेश कुमार ने शमीम के खिलाफ गंगानगर जोन के नवाबगंज थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।अब उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

दरअसल पुलिस जब आरोपी के सराय इनायत वाले घर पहुंची तो पता चला कि 8 साल से वो घर वालों के संपर्क में नहीं है। पुलिस ने उसकी तलाश की और उसको नवाबगंज रेलवे क्रासिंग से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी शमीम के पास से तमंचा, कारतूस, देसी बम और चोरी के मोबाईल भी बरामद हुए हैं। पुलिस की पूछताछ में उसने कबूल किया कि नशे में उसने सीएम योगी आदित्यनाथ पर टिप्पणी की थी और उनको चैलेंज किया था।

‘योगी को चैलेंज दे रहा हूं’ :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

दरअसल इस वायरल वीडियो में दिख रहा है कि कैसे एक यूट्यूबर ने शमीम से बगैर योगी का नाम लेते हुए कहा कि उनके ऊपर तो पक्षपात करने का आरोप लग रहा है। मुसलमानों के ऊपर बुलडोजर चलवा रहे हैं। इसी का जवाब देते हुए शमीम ने कहा कि योगी की अगर हिम्‍मत हो तो उसके घर बुलडोजर चलवा कर दिखा दें। उसने अपने घर का पूरा पता भी बता दिया। जब यूट्यूबर ने कहा कि आप योगी को धमकी दे रहे हैं तो शमीम ने कहा कि वह चैलेंज दे रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद अब पुलिस शमीम की तलाश कर रही थी।

डीसीपी का बयान सामने आया :

इस मामले पर डीसीपी का बयान भी सामने आया है। गंगा नगर के डीसीपी अभिषेक भारती का कहना है कि चुनाव के मद्देनज़र पुलिस की साइबर टीम फेसबुक, ट्विटर और अन्य प्लेटफॉर्मों पर नजर रख रही है। अगर कोई भी आपत्तिजनक पोस्ट करेगा तो उसके खिलाफ कार्यवाही की जायेगी। इस मामले में शिकायत आई थी जिस पर कार्यवाही की गई है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw