नशे में धुत महिला बीच सड़क पर उतारने लगी कपड़े, पुलिस को भी दी गन्दी गालियाँ, बना तमाशा।

कानपुर (उ.प्र) : कुछ दिन पहले ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कानपुर में रोड शो किया था। मोदी का यह रोड शो शहर के कई जगहों में हुआ था। पीएम मोदी के रोड शो के बाद चर्चा में आए गुमटी बाजार में बीती रात एक नशेबाज महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। उसके इस तमाशे को लेकर काफी भीड़ भी इकट्ठी हो गई थी। गुमटी बाजार में महिला के इस ड्रामे के कई वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो हुये हैं। गुमटी बाजार में 4 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के प्रत्याशियों के समर्थन में रोड शो किया था। इसी बाजार का नशे में धुत महिला के हाई वोल्टेज ड्रामे के तीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। इन वीडियो में स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है कि महिला पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और बदतमीजी कर रही है। साथ ही अपना दुपट्टा उन पर फेंक कर धमका रही है। महिला को समझाते बुझाते पुलिस वालों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

महिला ने फेंका अपना दुपट्टा :

वहीँ इस मामले में दूसरे वीडियो में महिला पुलिस की गिरफ्त है। वह पानी पीकर उनसे बात कर रही है। तीसरे वीडियो में पुलिस अधिकारी के दुपट्टा वापस करने पर उनके पैर छूने की कोशिश कर रही है। महिला अपने पहनावे से ठीक-ठाक घर की लग रही है, लेकिन पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किसी ने भी पुलिस से व उससे कोई संपर्क नहीं किया है। महिला के वीडियो वायरल होने पर कानपुर के थाना नजीराबाद की महिला पुलिस पकड़ कर उसे थाने ले गई। गुमटी बाजार में शराब के नशे में महिला का हाई वोल्टेज ड्राम देखकर हर कोई हैरान था। महिला वहां पर लोगों से अभद्रता कर रही थी। वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला से बहस भी की। उक्त मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे समझाने की काफी कोशिश की लेकिन महिला ने धक्कामुक्की करते हुए अभद्रता कर दी। इसी के साथ नशे में धुत महिला ने गुरु गोविंद सिंह चौक पर राहगीरों से गाली-गलौज और धक्का-मुक्की करने लगी। यह देख रोड पर काफी भीड़ लग गई। सड़क पर तमाशा बन गया।

डिप्रेशन का शिकार थी महिला :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस का कहना है कि वह किसी बात से काफी परेशान थी। वह नशे में लग रही थी, इस कारण एक घंटे बाद समझाकर उसे वूमेन स्टॉप सेंटर नौबस्ता में एडमिट कर दिया गया है। थाना प्रभारी नजीराबाद कौशलेंद्र सिंह के अनुसार, महिला डिप्रेशन का शिकार थी। उसने शराब पीकर हंगामा किया था। अभी तक किसी भी तरह से उसके परिजनों से कोई संपर्क नहीं हो सका है।मामले को लेकर आगे की कार्यवाही की जा रही है।