किशोरी ने दिया बच्ची को जन्म, आरोपी को पकड़ने डीएनए रिपोर्ट का इंतजार, जाँच जारी।

खंडवा/(म.प्र.) : 13 साल की नाबालिग लड़की से बलात्कार का मामला सामने आया है और फिर किशोरी ने नवजात को जन्म दिया है। इस मामले में अब तक संदेहियों की डीएनए रिपोर्ट नहीं आई है। आरोपी पर कार्रवाई के लिए पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, पीड़िता ने जिस नवजात बालिका को जन्म दिया था अब उसे डाक्टरों ने स्वस्थ घोषित कर दिया है।  संदेही पर कार्रवाई के लिए पुलिस को डीएनए रिपोर्ट का इंतजार है। इधर, पीड़िता ने जिस नवजात बालिका को जन्म दिया था अब उसे डाक्टरों ने स्वस्थ घोषित कर दिया है। बाल कल्याण समिति के सदस्य अब उसे किलकारी शिशु गृह भेजने की प्रोसेस कर रहे हैं।

वहीं समिति को दिए अपने में पीड़िता की मां और नानी नवजात को अपने पास रखने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि हमारी आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। बच्ची को रखने में हम सक्षम नहीं है। समिति सदस्य एडवोकेट पन्नालाल गुप्ता ने कहा कि बालिका को किलकारी भेजने के बाद भी 60 दिन में परिवार चाहे तो बच्चे को वापस ले सकता है।

भगवान राम को अपना अपना राम – राम भेजें हनुमान चालीसा अनुवाद सहित सुने , लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=rJDZQ4R9fYs

परिवार नहीं लेता है तो अडाप्शन की प्रोसस की जाएगी। उल्लेखनीय है कि पिछले दिनों पदम नगर थाना क्षेत्र की 13 वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था। पीड़ित बालिका का पेट फूलने पर परिवार वालों को उसके गर्भवती होने का पता चला और 26 अप्रैल को जिला अस्पताल में पीड़िता ने बालिका को जन्म दिया था।

संकट दूर करने के लिये संकट मोचन हनुमान जी के हनुमान चालीसा को गुनगुनाने के लिये लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=lv0wP9lOqMs

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा और पुलिस ने संदेह के आधार पर दो लोगों को हिरासत में लिया था। जिसमें एक पीड़िता का भाई और एक पड़ोसी था। दोनों की चिकित्सा जांच पदम नगर पुलिस ने करवाई। हालांकि अभी डीएनए रिपोर्ट आई नहीं है। पुलिस इसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की बात कह रही है।