व्यापारिक : सिबिल स्कोर या क्रेडिट स्कोर के अधिक होने के कई लॉन्ग टर्म फायदे हैं। इससे आपकी पहुंच प्रीमियम क्रेडिट कार्ड्स और एक्सक्लूसिव बैंकिग सर्विसेस जैसे फाइनेंशियल प्रोडक्ट्स तक बन जाती है। यहां तक कि कुछ कंपनियां कर्मचारियों की भर्ती करते समय उनका क्रेडिट स्कोर भी चेक करती है। विशेषरूप से ऐसा फाइनेंस और सेंसिटिव इन्फॉर्मेशन से जुड़ी वैकेंसीज में होता है। इस तरह एक हाई सिबिल स्कोर आपको नौकरी दिलाने में भी मदद कर सकता है। वहीँ अगर आपको लोन चाहिये तो इसके जरिये आपको लोन भी मिल जाता है। यह एक ऑनलाईन प्रक्रिया है। आज हम आपको हाई सिबिल स्कोर के ऐसे 5 लॉन्ग टर्म फायदे बताएंगे जिन्हें जान आप भी अपना सिबिल स्कोर ऊंचा रखने की कोशिशों में लग जाएंगे।
1. लोन मिलने में होती है आसानी :
एक उच्च क्रेडिट स्कोर ग्राहक की प्रोफाइल को बैंकों के लिए आकर्षक बनाता है। इससे आपके लोन, क्रेडिट कार्ड आदि के अप्रूवल की संभावना बढ़ जाती है। जब आपका क्रेडिट स्कोर उच्च होता है, तो आप उच्च क्रेडिट लिमिट्स के भी योग्य होते हैं। यानी आपको अधिक राशि का लोन मिल सकता है और शर्तें भी आसान होती हैं। कम्पनियाँ आपके क्रेडिट स्कोर देखकर आपको विविध सुविधायें देने का प्रयास करती है।
2. ब्याज दर रहेगी कम :
होम लोन हो , पर्सनल लोन या फिर ऑटो लोन, आपका क्रेडिट स्कोर हाई है, तो आपको कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। क्रेडिट कार्ड भी आपको कम ब्याज दर वाला मिल जाएगा। कम ब्याज दर होने से आप समय के साथ काफी ब्याज बचा सकते हैं। अथवा आपकी लिमिट भी ज्यादा होगी।
3. लोन अप्रूवल प्रोसेस में तेजी :
हाई क्रेडिट स्कोर वाले आवेदकों के लिए ऋणदाता अक्सर अप्रूवल प्रोसेस को फास्ट करते हैं, क्योंकि उन पर जोखिम कम होता है। यानी आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा है, तो आपको जल्दी से लोन मिल जाएगा। आपको प्री-अप्रूव लोन भी मिल सकता है। लोन मिलने में आसानी सबसे बड़ा फायदा है।
4. पा सकते हैं मनपसंद डील :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
एक हाई क्रेडिट स्कोर आपको अधिक बार्गेनिंग पावर देता है, यानी आप अपनी मनपसंद डील पाने के लिए मोलभाव कर सकते हैं। आप कम ब्याज दर पर लोन पा सकते हैं। साथ ही अधिक अनुकूल पुनर्भुगतान शर्तों पर बात कर सकते हैं। आपको भुगतान करने के समय और जुर्माने में छूट मिल सकती है।
5. कम इंश्योरेंस प्रीमियम :
कुछ इंश्योरेंस कंपनियां इंश्योरेंस प्रीमियम तय करते समय क्रेडिट स्कोर को भी देखती हैं। एक उच्च क्रेडिट स्कोर आपको कम इंश्योरेंस प्रीमियम दिला सकता है। जिससे आपको कम भुगतान में ज्यादा लाभ मिल सके। अपना सिबिल चेक करने के लिये आप किसी भी एप्लिकेशन का प्रयोग कर सकते है, आजकल कई कम्पनियाँ इसे मुफ्त में उपलब्ध करवाती है।



