छत्‍तीसगढ़ की इन विधानसभा सीटों पर फिर से चुनाव की उम्मीद, सामने आया ये कारण….।

रायपुर : छत्‍तीसगढ़ में लोकसभा के चुनाव संपन्न हो चुके हैं। कई सीटों पर दिग्गजों की दांव साख पर लगी हुई है। इनमें रायपुर लोकसभा क्षेत्र में मंत्री व वर्तमान विधायक बृजमोहन अग्रवाल भाजपा की टिकट पर चुनावी मैदान में हैं। उनकी जीत तय मानी जा रही है, वहीँ विकास उपाध्याय का जीतना मुश्किल है। बृजमोहन वर्तमान में रायपुर दक्षिण से विधायक है। जहाँ उपचुनाव लगभग तय है। यहाँ से जिसको भाजपा से टिकट मिलेगी, उसको आने वाले 20 साल तक हराना मुश्किल होगा।

इसी तरह कांग्रेस की ओर तीन प्रत्याशी भी वर्तमान में विधायक हैं। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री और पाटन के विधायक भूपेश बघेल राजनांदगांव लोकसभा सीट, बस्तर सीट पर पूर्व मंत्री व कोंटा के कांग्रेस विधायक कवासी लखमा और भिलाई के कांग्रेस विधायक देवेंद्र कुमार यादव बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र से चुनावी मैदान में हैं।

इनका राजनीतिक भविष्य ईवीएम में कैद हो चुका है। राजनीतिक प्रेक्षकों के अनुसार इन चारों नेता में किसी की भी जीत हुई तो अगले छह महीने के भीतर छत्तीसगढ़ विधानसभा में उप चुनाव की संभावना प्रबल है। बस्तर, राजनांदगांव, महासमुंद और कांकेर के बाद अब रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा व सरगुजा में चुनाव हो चुके हैं। चार जून को परिणाम आयेगा। परिणाम के बाद ये तय हो जायेगा की उपचुनाव की स्थिति क्या रहेगी?

परिणाम तय करेगा राजनीतिक भविष्य :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

बिलासपुर में भाजपा प्रत्याशी तोखनराम साहू के सामने कांग्रेस ने भिलाई के विधायक देवेंद्र यादव, रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने राधेश्याम राठिया और कांग्रेस से डा. मेनका देवी सिंह, सरगुजा लोकसभा सीट से भाजपा की टिकट पर चिंतामणि महराज तो कांग्रेस से युवा नेत्री, युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव शशि सिंह चुनावी मैदान में हैं। परिणाम पश्चात इनका राजनीतिक भविष्य तय होगा। वैसे अनुमानित परिणाम के अनुसार 11 में से 10 सीटें भाजपा को मिलने की उम्मीद है, वहीँ भाजपा की तरफ से पूरी 11 सीटें जीतने का जोर लगाया गया है।

कोरबा सीट से तय होगा ज्योत्सना और सरोज का भविष्य :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

प्रदेश के कोरबा लोकसभा सीट से भाजपा नेत्री सरोज पांडेय और कांग्रेस की नेत्री ज्योत्सना महंत के बीच मुकाबला है। सरोज पांडेय भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष हैं और ज्योत्सना महंत कांग्रेस नेता व नेता प्रतिपक्ष डा. चरणदास महंत की धर्म पत्नी हैं। इस सीट पर दोनों ही नेत्रियों का भविष्य तय होगा। ज्योत्सना चुनाव जीतती हैं तो वह लगातार दूसरी बार सांसद होंगी वहीं सरोज पांडेय चुनाव जीतती हैं तो वह भी दूसरी बार लोकसभा सदस्य बनेंगी। इस तरह दोनों ही नेत्रियों की प्रतिष्ठा इस सीट से है। वहीँ बस्तर , सरगुजा, महासमुंद और कोरबा में भाजपा प्रत्याशियों को कांग्रेस की कड़ी टक्कर है। वहीँ संभावित उपचुनाव वाली सीटों पर पिछली पंक्ति के नेता अपनी नजर गड़ाये हुये है।