रायपुर : प्रवर्तन निदेशालय ने कस्टम मिलिंग घोटाले में खाद्य विभाग के पूर्व विशेष सचिव मनोज सोनी को गिरफ्तार कर लिया था। बताया गया था कि ईओडब्ल्यू की टीम ने पहले रोशन चंद्राकर को पूछताछ के लिए बुलाया गया था, जिसके बाद मनोज सोनी से भी पूछताछ के लिए बुलाया गया था। बताया गया है कि इस घोटाले को अंजाम देने में मनोज सोनी को रोशन का ही साथ मिला था, इससे स्पष्ट जाहिर है कि रोशन की मिली भगत से ही यह घोटाला अंजाम तक पहुंचा है, लेकिन रोशन चंद्राकर अभी तक गिरफ्त से बाहर है।
वहीँ अब कस्टम मिलिंग घोटाले के आरोपी मनोज सोनी को विशेष कोर्ट में पेश किया जाएगा। रिमांड खत्म होने पर ईडी मार्कफेड के पूर्व एमडी मनोज सोनी को को कोर्ट में पेश करेगी। मनोज सोनी को ईडी ने झारखंड से गिरफ्तार किया था। ईडी ने अब तक आरोपी को दो बार रिमांड पर लिया है।
आय से अधिक संपत्ति का मामला :
कस्टम मिलिंग घोटाला मामले में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दिग्विजय सिंह की कोर्ट ने नान के पूर्व एमडी मनोज सोनी, कोरबा एमडी प्रितिका पूजा केरकेट्टा तथा छह राइस मिलर को नोटिस जारी किया था। आयकर विभाग की ओर से पैरवी कर रहे विशेष लोक अभियोजक विवेक पाण्डेय के मुताबिक मार्कफेड के तत्कालीन एमडी मनोज सोनी, विपणन अधिकारी प्रितिका पूजा केरकेटटा तथा 16 राइस मिलरों के ठिकानों पर आयकर विभाग के अफसरों ने पिछले साल जुलाई में छापा मारा था। यह घोटाला लगभग सौ करोड़ का बताया गया है।
प्रति क्विंटल 20 रुपए कमीशन लेते थे :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
छापे की कार्यवाही में बोगस लेनदेन के दस्तावेज के साथ कस्टम मिलिंग के एवज में प्रति क्विंटल 20 रुपए कमीशन लिए जाने के इनपुट मिले थे। प्रकरण की जांच करने के बाद 15 सितंबर को आयकर विभाग ने कोर्ट में परिवाद पेश किया। आयकर विभाग द्वारा कोर्ट में पेश किए गए परिवाद के विरोध में लगाई गई आपत्तियों का निराकरण कोर्ट द्वारा किया जा चुका है। इसके बाद भी प्रकरण में आरोपी उपस्थित नहीं हो रहे थे। सीजेएम ने आयकर विभाग की ओर से पेश किए गए आवेदन को देखते हुए सभी आरोपियों को स्वयं या फिर अधिवक्ता के माध्यम से उपस्थिति दर्ज कराने का आदेश जारी किया था। जो कि अभी तक पेश होने की खबर नहीं है।
इनके खिलाफ परिवाद :
आयकर विभाग ने जिन लोगों के खिलाफ कोर्ट में परिवाद पेश किया था। उनमें नान के एमडी रहे मनोज सोनी के साथ कोरबा डीएमओ प्रितिका पूजा केरकेट्टा, राइस मिल एसोसिएशन के तत्कालीन अध्यक्ष कैलाश रूगंटा, उपाध्यक्ष पारसमल चोपड़ा, कोषाध्यक्ष रोशन चंद्राकर, राइस मिलर संतोष अग्रवाल, अमित अग्रवाल तथा प्रशांत अग्रवाल के नाम शामिल हैं। सभी पर ED की जाँच जारी है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



