देवर की शादी में भाभी को लेकर मचा बवाल, बारातियों ने नचाया, और फिर हुआ हैरान करने वाला काण्ड….।

खरोरा : शादी ब्याह का मौसम चल रहा है, वहीँ मौसम में गर्माहट भी ज्यादा है, शादी ब्याह को लेकर पारिवारिक स्तर पर ख़ुशी का माहौल होता है, वहीँ छोटी मोटी गलती को लेकर बड़ा बवाल भी हो जाता है। ऐसी देवर की शादी में बाराती बनकर जाना एक भाभी को भारी पड़ गया। बारातियों ने जबरदस्ती करते हुए सरेआम भाभी का हाथ पकड़ लिया और नाचने के लिए मजबूर किया। इस दरमियान दूल्हे के भाई ने रोका तो विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ गया ​कि 5 से 6 बारातियों ने महिला के परिजनों को जमकर पीट दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

घटना शादी में महिला के साथ छेड़छाड़ करने की है, यह मामला खरोरा थाना क्षेत्र का है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि तिल्दाडीह गांव की रहने वाली है। वो अपने देवर की शादी में बाराती बनकर गई थी। बारात के दौरान सभी लोग सड़क पर नाच रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों ने महिला का हाथ पकड़कर जबरदस्ती नाचने के लिए मजबूर किया। उसके देवर सहदेव मानिकपुरी ने उसे ऐसा करने से मना किया। सहदेव के मना करने पर नकुल साहू ने बवाल कर दिया।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

सहदेव के मना करने पर आरोपी नकुल साहू को गुस्सा आ गया और उसने अपने अन्य साथी कुलेश्वर यादव, गोपी यादव, नारायण साहू, मंटू यादव और तोषण यादव को बुलाकर महिला के परिजनों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। आरोपियों ने हाथ में पहने कड़े से दो व्यक्तियों के सिर को भी जख्मी कर दिया। फिलहाल किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। मामले की शिकायत थाने में कर दी गई है, इसके बाद शादी का माहौल ख़राब हो गया।