मुंबई से गुजरात तटीय क्षेत्रों में आंधी तूफान का कहर, आने वाले 5 दिनों तक भारी बारिश के साथ ऐसा रहेगा मौसम….।

रायपुर : तटीय क्षेत्रों में कल शाम को भयानक आंधी और तूफान आया है, जिससे अकेले मुंबई में ही काफी नुकसान हुआ है। राजधानी में आगामी 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट तथा उसके बाद 2-4 डिग्री की वृद्धि हो सकती है। प्रदेश में आगामी 5 दिनों तक गरज चमक के साथ अंधड़, बारिश और आकाशीय बिजली गिरने की की संभावना है। बीते 24 घंटे में हुई बारिश के असर से प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों का पारा 2 से 3 डिग्री गिर गया है। आंधी तूफान को लेकर भयंकर सिस्टम एक्टिव हो गया है, जिसका प्रभाव सभी जगह पड़ेगा।

प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री डोंगरगढ़ में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 18.2 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है। लगातार हो रहे मौसम में बदलाव के कारण प्रदेशभर में मई में सूर्य की तपिश से कुछ हद तक राहत मिल रही है। मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर वर्षा होने के आसार हैं। एक दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात होने और अंधड़ चलने की संभावना है। अचानक आंधी चल सकती है अथवा बारिश की भी संभावना है।

छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों का तापमान :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

  • रायपुर – 39.1 – 25.0
  • बिलासपुर – 39.4 – 26.2
  • पेण्ड्रारोड – 38.6 – 24.6
  • अंबिकापुर – 37.2 -21.4
  • जगदलपुर- 32.0 -22.4
  • दुर्ग- 39.6 – 24.0
  • राजनांदगांव – 39.0 – 25.0

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw