अमलीडीह के क्षेत्रवासियों में लोकप्रिय अनिल यादव भाजपा से प्रबल दावेदार।

रायपुर : जैसे – जैसे निगम चुनाव का समय नजदीक आता जा रहा है, वैसे ही स्थानीय नेता चुनाव की तैयारियों को लेकर जुटते जा रहे है। इस वर्ष राजधानी रायपुर सहित विभिन्न निगमों में चुनाव है। चुनाव वार्ड पार्षद और महापौर को लेकर किया जायेगा, जिसमें वार्ड पार्षदों की अहम भूमिका को नाकारा नहीं जा सकता है। वहीँ इस बार राजधानी के वार्ड 52 राजेंद्र प्रसाद वार्ड अमलीडीह क्षेत्र से अनिल यादव प्रबल दावेदार है। वर्तमान में अनिल यादव भाजपा से माना मंडल में मंत्री है। अनिल यादव लगातार 20 वर्षों से जनता के बीच उनके कार्यों को लगातार कर रहे है, उनकी समस्याओं का भी निराकरण कर रहे है। वे क्षेत्रवासियों को सरकार की हर योजना का लाभ दिलाने के लिये निरंतर प्रयासरत रहते है।

इनके सराहनीय प्रयासों से अमलीडीह क्षेत्र में पार्टी काफी मजबूत हुई हिया और पार्टी का जनाधार बढ़ा है। क्षेत्र में इन्होने विकास कार्यों को लेकर, बिजली, पानी, सड़क, सफाई आदि पर काफी महत्वपूर्ण कार्य करवाये है, जनता के साथ हर समय खड़े रहते है। इनके जनता के प्रति समर्पण को लेकर जनता के बीच ये काफी लोकप्रिय भी है। इसी आधार पर यह इस बार 52 राजेंद्र प्रसाद वार्ड से योग्य और प्रबल दावेदार है। इस वार्ड में अनमोल सुपर मार्केट, सेंट जोसेफ कालोनी, महात्मा गांधी नगर, मेडीसाईन, कृष्णापुरी, बरडिया विहार, गोमति विहार, पवन विहार, कुकरेजा फार्म हाउस, अमृत होम्स बी.एस.यू.पी. क्षेत्र आते है, जहाँ इनकी लोकप्रियता कम नहीं है।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/