नकली नोट खपाने पहुंचा और फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, सामने आया ये चौंकाने वाला मामला….।

अंबिकापुर : पोस्ट ऑफिस मे नकली नोट खपाने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी द्वारा जानबूझकर नकली नोटो को असली नोटों के साथ मिलाकर पोस्ट ऑफिस में खपाने का प्रयास किया है। आरोपी के कब्जे से 500-500 के कुल 58 नग नकली नोट एवं घटना मे प्रयुक्त दोपहिया वाहन, 102000/- रुपये नगद, 01 नग मोबाईल, 01 नग पासबुक, 01 नग जमा पर्ची जब्त किया गया है। आरोपी उक्त नकली नोट झारखंड के एक व्यक्ति से प्राप्त होना बताया है।  मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी नकली नोट खपाने के उद्देश्य से डाकघर संचालित बैंक पहुंचा था। जहां आरोपी के कब्जे से पांच सौ के 58 जाली नोट बरामद किये गये हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आरोपी कपील गिरी 14 मई कों प्रधान डाकघर में पहुंचा। जहां उसने अपने खाते जमा करने के लिए नगद 1 लाख रुपये कैशियर को दिया। जब कैशियर पैसे गिनने लगा तो उसे सभी 58 नग नोट नकली मिले। जिसकी सूचना उसने तत्काल नायब पोस्ट मास्टर को दी। जिसके बाद काउंटिंग मशीन ने भी सभी 58 नग जाली नोटों को अलग कर दिया गया। जिसके बाद बैंक ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। उक्त मामले में जहां नायाब पोस्ट मास्टर मनोज कुमार पाण्डेय की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 327/24 धारा 489-(ख) (ग) भा.द.वि. का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी कपील गिरी ने बताया कि, कुछ दिनों पूर्व एक पुराना हनुमान छाप सिक्का को बेचने पर उसे 5 सौ के कुल 58 नकली नोट दिए थे। जिसे उसने कुछ दिनों घर में रखा और फिर असली नोटों में मिक्स कर उसे खपाने के लिए बैंक लेकर आया। जहाँ वह पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें :https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw