नई दिल्ली : लगातार बदलते मौसम से लोग बीमार हो रहे है, वहीँ बदलते मौसम में सावधानी बरतना भी काफी जरुरी होता है। वहीँ अब झुलसाने वाली गर्मी के बीच मानसून को लेकर राहत भरी खबर है। भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने बुधवार को बताया कि दक्षिण पश्चिम मानसून 31 मई को केरल पहुंचने का अनुमान है, वैसे 1 जून को मानसून केरल पहुँचता है, कभी-कभी लेट भी हो जाती है, लेकिन इस बार 1 दिन पहले मानसून की दस्तक हो जायेगी। आईएमडी के महानिदेशक मृत्युंजय महापात्र ने कहा, मानसून आमतौर पर एक जून को दस्तक देता है और 15 जुलाई तक पूरे देश को कवर कर लेता है। अभी मानसून की रफ्तार सामान्य से तेज है। क्योंकि 19 मई को मानसून के बंगाल की खाड़ी से बढ़कर अंडमान-निकोबार पहुंचने की संभावना है, जो हर साल 22 मई को पहुंचता है। यानी तीन दिन आगे चल रहा है। इस गति से यह 31 मई को केरल तट पर पहुंच जायेगा।
आईएमडी का कहना है कि 2015 को छोड़कर पिछले 19 वर्षों में मानसून आने की तारीखों का अनुमान सही साबित हुआ है। मौसम विभाग के मुताबिक देश में अल नीनो सिस्टम कमजोर हो रहा है और ला नीना सक्रिय हो रहा है, जो अच्छे मानसून के लिए अनुकूल है। पिछले माह मौसम विभाग ने जून से सितंबर तक चलने वाले मानसूनी मौसम में सामान्य से अधिक बारिश होने का अनुमान जताया था। वहीँ बारिश का मौसम आ जाने के बाद गर्मी से राहत नहीं मिल पाती, जिसका कारण ग्लोबल वार्मिंग है।
दो चक्रवाती गतिविधियां सक्रिय : एक चक्रवाती प्रसार दक्षिण-पूर्व अरब सागर और उससे सटे केरल पर बना हुआ है। एक और चक्रवाती प्रसार उत्तरी भूमध्य-रेखीय हिंद महासागर और निकटवर्ती कोमोरिन क्षेत्र के निचले स्तरों पर जारी है। इससे 16 से 17 मई के दौरान मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा में बिजली गिरने तथा तूफानी हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। आईएमडी के अनुसार 18 मई तक दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में कुछ स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
रायपुर : सूर्य की तपिश ने कुछ दिनों की राहत के बाद फिर अपना प्रकोप दिखाना शुरू कर दिया है। कुछ दिनों तक जारी रही वर्षा की गतिविधियों के बाद अब वापस से तेज गर्मी शुरू हो रही है। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा के अनुसार अगले पांच दिनों में उत्तर एवं मध्य छत्तीसगढ़ के अधिकतम तापमान दो से तीन डिग्री तक बढ़ने की संभावना है। दक्षिणी छत्तीसगढ़ में अधिकतम तापमान में कोई खास परिवर्तन होने के संकेत नहीं हैं। वहीं प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा का अनुमान लगाया जा रहा है। एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ अंधड़ चलने, वज्रपात होने के भी आसार हैं। वहीँ बारिश को लेकर 10 – 12 जून तक की सम्भावना जताई गई है।
अभी इन क्षेत्रों में लू :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
छत्तीसगढ़, राजस्थान, उत्तरप्रदेश, दक्षिण हरियाणा और बिहार में 16 से 18 मई , जबकि 17 से 18 मई के बीच उत्तरी मध्यप्रदेश और पूर्वी राजस्थान में के आसार हैं। अगले पांच दिन उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान तीन से पांच डिग्री बढऩे के आसार हैं।
अगले चार दिन लू की चेतावनी :
आईएमडी ने उत्तर-पश्चिम भारत में 18 मई तक हीटवेव की चेतावनी दी है। अगले चार दिन में उत्तर-पश्चिम और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में तीन से पांच डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं, जबकि पश्चिमी और मध्य भारत के कई हिस्सों में अधिकतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की वृद्धि का पूर्वानुमान है। आईएमडी के मुताबिक छत्तीसगढ़, राजस्थान, मध्यप्रदेश, गुजरात, हरियाणा आदि राज्यों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर रहेगा। गर्मी के आसार अभी कम होने के नहीं है।
साथ ही यहां बारिश :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अरुणाचल प्रदेश में 16 से 18 मई और 17 से 18 मई को असम, मेघायल में भारी बारिश हो सकती है। जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 17 से 19 मई के दौरान हल्की से मध्यम बारिश होगी। मानसून की दस्तक यहाँ 20 से 25 जून तक संभावित है।



