पत्नी ने ही अपने प्रेमी अरजू खान के साथ मिलकर पत्रकार रईस अहमद की हत्या को दिया अंजाम, सामने आई ये बात….।

मनेन्द्रगढ़ : शहर के चनवारीडांड़ में 16 मई की सुबह मौहारपारा निवासी पत्रकार रईस अहमद उम्र करीब 32 वर्ष का शव मिला था, जिसको लेकर पुलिस छानबीन कर रही थी। बताया जा रहा है कि मौहारीपारा ग्राउंड के पास ही पत्रकार का शव खून से लथपथ पड़ा था, जिसकी जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को दी। फिर इस मामले में अंबिकापुर फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। अब पत्रकार रईस अहमद की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। उसकी हत्या के पीछे उसकी पत्नी का ही हाथ है। मनेन्द्रगढ़ के ग्राम चनवारीडांड ग्राउण्ड फॉरेस्ट डिपो के पीछे गुरुवार सुबह पत्रकार रईस अहमद का शव मिलने पर क्षेत्र में हड़कंप मच गया था। मौके पर पहुंचे मृतक के भाई नसीर अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई। बॉडी पर लात-मुक्के और हथियार से मारपीट के चोट के निशान मिले थे। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। 

अब इस मामले में मृतक के भाई ने बताया कि, करीब 4-5 साल पहले रईस अहमद की शादी पूर्व मौहारपारा के मो. याकूब की बेटी सफीना के साथ हुई थी। उनकी तीन साल की बेटी भी है। 5 महीने पहले सफीना गढ़वा झारखण्ड के रहने वाले आलम के बेटे अरजू खान के साथ भाग गई थी। इसके बाद रईस सफीना को अपने साथ लेकर मनेन्द्रगढ़ आ गया। वह पिछले डेढ़ माह से चनवारीडांड में किराए के मकान में अपनी पत्नी और बच्ची के साथ में रह रहा था। बुधवार देर रात अज्ञात आरोपियों ने रईस अहमद के साथ मारपीट की और उसे मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद उसके शव को फॉरेस्ट डिपो के पीछे ले जाकर फेंक दिया था। इस मामले में जब पुलिस तक जानकारी पहुंची तो पुलिस ने अपनी तहकीकात शुरू की जिसमें चौंकाने वाली बात सामने आई।

पत्नी ने ही करवाई हत्या :

संदेह के आधार पर पत्नी सफीना से पूछताछ शुरू की गई। कड़ाई से पूछने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। उसने बताया कि, उसने अपने प्रेमी अरजू को फोन कर पति के हत्या की साजिश रची। रात के करीब दो बजे अरजू अपने बुआ के बेटे के साथ आया था। सफीना के दरवाजा खोलते ही दोनों रईस अहमद के कमरे में गए जहां वह सो रहा था। उन्होंने पहले तो लात-घूसा मारा, फिर धारदार हथियार से मारपीट कर गले में गमछा बांधकर गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद साक्ष्य छिपाने के लिए उन्होंने लाश को फॉरेस्ट डिपो के पीछे फेंक दिया। मामले के खुलासे के बाद पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। आरोपी अभी फरार है।

घर के पास मिला खून से भीगा गमछा :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस जांच में पता चला कि रईस अहमद पिछले करीब एक माह से चनवारीडांड़ में किराए के मकान में अपनी पत्नी एवं तीन साल की बेटी के साथ रहता था। उसका शव घर से करीब 200 मीटर दूरी पर मिला है। मकान के पास खून से लथपथ एक गमछा भी मिला है। अब जब सब साफ़ हो गया है तो मामले में पुलिस आरोपियों को पकड़ने की कार्यवाही कर रही है।

चनवारीडांड स्थित वन काष्ठागार के पीछे मिला था शव :

चनवारीडांड़ डिपो के पीछे मौहारीपारा में युवक का शव लोगों ने देखा, इसके बाद सूचना पुलिस को दी। सूचना पर मनेन्द्रगढ़ टीआई अमित कश्यप पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की शिनाख्त रईस अहमद उम्र 40 वर्ष के रूप में हुई है। शव औंधे मुंह पड़ा था। युवक पेशे से एक टीवी चैनल में पत्रकार थे। एमसीबी जिले के एसपी चंद्रमोहन सिंह ने भी बाद में मौके का मुआयना किया।