रायपुर रेलवे स्टेशन में फिर गुंडागर्दी, ना रेलवे सुन रहा, ना कलेक्टर संज्ञान में ले रहे, ना हीं राज्य शासन इस मामले में कुछ कर रहा।

मोनू आहूजा/रायपुर : रायपुर को राजधानी बने बीस साल हो गये, और सुविधाओं के नाम पर तो जनता को कुछ मिल नहीं रहा, आज भी कई क्षेत्र पीने के पानी की कमी से जूझ रहे है, राजधानी में लगातार गुंडातत्व बढ़ रहे है, वहीँ जब बात रेलवे स्टेशन की आती है तो यहाँ गुंडागर्दी चरम पर है,  रेलवे स्टेशन में पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा गुंडागर्दी थमने का नाम नहीं ले रही। एक ऐसा ही वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें पार्किंग ठेकेदार का गुर्गे द्वारा एक यात्री स्टेशन छोड़ने आये युवक से पहले बारह सौ रुपये मांगे और फिर मोबाइल तोड़ने की बात कही। वह साफ तौर पर धमकाते हुए कह रहा है कि उसके द्वारा बनाया वीडियो वह चाहे डीआरएम को भेज दे, उसका कोई कुछ बिगाड़ नहीं सकता। रेलवे के पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा कुछ इसी तरह का वीडियो पूर्व में भी सोशल मीडिया में वायरल हो चुका है। बावजूद इसके रेलवे प्रशासन ठेकेदार के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा। इससे पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों के हौसले बढ़ रहे हैं। 

रेलवे में लगातार वसूली चल रही है, आम आदमी डर के मारे पैसे भी दे रहा है, वहीँ कई लोग इनकी ज्यादती के शिकार भी हो रहे है, वसूली की जाने वाली राशि की कोई रसीद भी नहीं दी जा रही है, क्या ये वसूली किसी नेता के इशारे पर चल रही है? या खुद इसका जिम्मेदार रेलवे प्रशासन है? या फिर स्थानीय प्रशासन की मिली भगत है, इस पार्किंग ठेकेदार को पहले भी इन्ही हरकतों के कारण बस स्टैंड का ठेका भी रद्द किया जा चूका है, वहीँ रेलवे का ठेका महंगे में जाने के कारण रेलवे प्रशासन ने लोगों को वसूली की भेंट चढ़ा दिया है?


इसलिए ठेकेदार के गुर्गे करते हैं गुंडागर्दी :

खास ख़बरों के लिये सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

गौरतलब है कि पार्किंग ठेकेदार के गुर्गों द्वारा बदसलूकी तथा गुंडागर्दी करने की कई शिकायतें डीआरएम कार्यालय तक पहुंचती हैं। बावजूद इसके रेलवे ठेकेदार के खिलाफ महज पांच से दस हजार रुपए जुर्माना लगाकर छोड़ दिया जाता है। इसके कारण भी ठेकेदार के गुर्गे गुंडागर्दी करते हैं।

वीडियो कलेक्टर के पास पहुंचा तब कार्यवाही :

मोहम्मद हुसैन की बदसलूकी करने का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से कलेक्टर के पास पहुंचा था, तब कलेक्टर के निर्देश पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मोहम्मद हसैन को थाने पकड़कर लाई। इसके बाद मोहम्मद हसन ने कान पकड़कर अपने कृत्य के लिए माफी मांगते हुए भविष्य में किसी और अन्य के साथ बदसलूकी नहीं करने की बात कही।