इंदौर (म.प्र.) : इंदौर में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसकी मां के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है। यह मामला एमआईजी थाना क्षेत्र का है। यहां रहने वाली एक शादीशुदा महिला के साथ उसके बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई और फिर उसके साथ बलात्कार किया गया। महिला मॉडल है, वहीँ यह बात यहीं खत्म नहीं हुई, पीड़िता पर बलात्कार के आरोपी ने धर्मपरिवर्तन करने का दबाव भी बनाया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी को पकड़ने की कवायद में जुट गई है।
जानकारी मिली है कि उक्त युवक ने महिला को उसके दुधमुंहे बच्चे की हत्या करने की धमकी दी और फिर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसके कुछ वीडियो भी बना लिए। कई दिनों तक वह महिला को यह वीडियो दिखाकर ब्लैकमेल करता रहा और उसके साथ जबरदस्ती करता रहा। एमआईजी थाना पुलिस ने आरोपी का नाम काशान शेख बताया है, जिसके खिलाफ गुरुवार देर रात 11 बजे एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
मामले को लेकर 30 वर्षीया पीड़िता महिला ने पुलिस को बताया कि मॉडलिंग के एक प्रोजेक्ट के लिए काशान ने मुझे पुष्पनगर स्थित घर पर बुलाया था। जब मैं अपने दुधमुंहे बेटे के साथ मिलने पहुंची तो अंदर कोई नहीं था। मुझे देखते ही काशान ने गेट बंद कर दिया। उसके बिस्तर के पास कुर्बानी देने वाला छुरा रखा हुआ था। काशान ने छुरा निकाला और मेरे बेटे के गले पर रख दिया। कहा कि बेटे को बचाना है तो जैसा कहूं वैसा करो। मैंने कई बकरों की कुर्बानी दी है। इसी छुरे से तेरे बेटे का गला भी काट सकता हूं। इससे डरकर वह जैसा कहता गया, करती गई। इस दौरान उसने मोबाईल से कुछ वीडियो और फोटो बनाए और कहा कि यह सब मेरे पास रहेंगे।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
अगर किसी को बताया तो वायरल भी होंगे और बेटे की जिंदगी से भी हाथ धोना पड़ेगा। इसके बाद काशान मुझे ब्लैकमेल कर मेरा बलात्कार करता रहा। महिला ने पुलिस को बताया कि काशान मेरे पति का दोस्त है। जिसके कारण कासान का उसके घर पर आना-जाना था। अक्टूबर 2023 में उसने पहली बार मेरे साथ यह हरकत की थी। पीड़िता पर अपने पति को छोड़कर इस्लाम धर्म कबूल करने का दबाव बना रहा था। इन्हीं सब दबावों और धमकियों से परेशान होकर आखिर में हिम्मत करते हुए पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज करवा दी।
मोबाइल में कई लड़कियों के फोटो :
पीड़िता ने इस मामले में आगे बताया कि काशान के मोबाईल में कई लड़कियों के फोटो और वीडियो भी हैं। आरोपी काशान ने बाद में इस्लाम कबूल करने के लिए दबाव बनाना शुरू किया था। वह मुझे पति से अलग करना चाहता था। फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसने मुझसे कई बार रुपए भी वसूले। दस दिन पहले उसने मारपीट कर फिर से बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि उसके बाद उसने यह जानकारी अपने पति को दी। इसके बाद थाने आई और काशान के खिलाफ केस दर्ज कराया। हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत ने इस पूरे मामले में उसकी मदद की।
पुलिस ने किया अपराध दर्ज :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
पुलिस ने काशान शेख के खिलाफ बलात्कार और ब्लैकमेलिंग की धाराओं में केस दर्ज किया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि जल्द से जल्द आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। आरोपी अभी पकड़ से बाहर बताया गया है।
कई महिलाओं को फंसा चुका है आरोपी :
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी इस तरह से कई युवतियों और महिलाओं के संपर्क में पहले भी रहा है। उसने उनके भी कुछ वीडियो और फोटो अपने मोबाईल में सेव कर रखे हैं। वह उन महिलाओं और युवतियों को भी ब्लैकमेल करता है।फिलहाल, पुलिस आरोपी की तलाश में है। उसके पकड़े जाने पर पूरे मामले की और भी बारीकी से जांच पड़ताल करेगी। मामले में पीड़िता को धमकी, चमकी, मारपीट, बलात्कार, जान का जोखिम , बदनामी का डर , इज्जत खोना जैसे कई मानसिक और शारीरिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी है।



