नन्ही बच्ची ने सीएम विष्णुदेव साय से कहा हेलीकाप्टर में घूमना है, फिर सीएम ने कहा….।

रायपुर : कभी-कभी लोकप्रिय हस्तियों के साथ कुछ बच्चों की मुलाकात मन मोह लेती है, वहीँ छत्तीसगढ़ के सीएम की सादगी का भी अलग ही अंदाज है। ओडिशा प्रवास से रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पुलिस ग्राउंड हेलीपैड में एक नन्हीं बच्ची से मुलाकात हुई। उन्होंने जब बच्ची का नाम पूछा तो उसने अपना नाम इनाया बताया। कवर्धा से आई इस बच्ची ने हेलीकाप्टर में घूमने की इच्छा व्यक्त की, तो सीएम साय ने मुस्कुराकर कहा कि अभी शाम हो रही है, आपको ज़रूर घुमाने ले जाएंगे। दोनों के बीच बहुत ही भावपूर्ण संवाद को देखकर वहां मौजूद सभी लोग मुस्कुराने लगे। बच्ची अपने परिजनों के साथ वहां हेलीकाप्टर देखने आई थी। मुख्यमंत्री से मिलकर बच्ची ने अपनी ख़ुशी जाहिर की वहीँ, मुख्यमंत्री बच्ची की मोहक बातों से काफी खुश नजर आये।

उन नन्हें-नन्हें कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्हीं सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी..

साय ने बच्ची के साथ हुए आत्मीय संवाद को अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर साझा करते हुए लिखा है कि – उन नन्हे-नन्हे कदमों की बात कुछ और थी, उस नन्ही सी दोस्त से मुलाकात की बात ही कुछ और थी। आज शाम ढले ओडिशा से तीन जनसभाओं के बाद रायपुर के पुलिस हेलीपैड ग्राउंड पहुंचा तो नन्हीं सी बच्ची इनाया से मुलाकात हो गई। कौतूहल से हेलीकाप्टर निहारता देख कर खुद को उसके पास जाने से न रोक सका।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

तुतलाती जुबान से उसके मुख से निकले मिश्री जैसे शब्दों ने तो जैसे दिन भर की थकान को ही परे धकेल दिया। हालांकि शाम होने के कारण हेलीकाप्टर में उड़ने की उसकी इच्छा तो पूरी न कर सका पर बिटिया से इसका वादा जरूर किया है। आप सभी के संग साझा करते हुए वात्सल्य से भरा महसूस कर रहा हूं। विष्णुदेव साय का नन्हें बच्चों के प्रति प्रेम किसी से छुपा नहीं है। इससे पहले भी उन्होंने अपने नाती वेदांश के साथ हुए संवाद को सोशल मीडिया में साझा किया था। जिसके व्यूअर्स की संख्या इंस्टाग्राम पर 40 लाख को छूने जा रही है। ऐसे ही कई बार वाकये सामने आते है, जिनको आनंद जनता को भी आता है।