रायपुर : रायपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने से पहले उरकुरा में एक बड़ा हादसा हुआ है। मुंबई जा रही शालीमार एक्सप्रेस ट्रेन के एसी कोच में बिजली का खंभा गिरने से हादसे हुआ है। यहां कलकत्ता से रायपुर आ रही शालीमार एक्सप्रेस की S-6 कोच समेत 2 से 3 डिब्बों पर बिजली का खंभा गिर गया है। ट्रेन के B6 एसी कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। खम्भा गिरने से यहाँ अफरा-तफरी मच गई। बोगी पर बिजली का खंभा गिरने से ट्रेन में सवार यात्रियों को चोटें आई है। इस हादसे में ट्रेन में सवार एक मासूम समेत तीन यात्रियों को अस्पताल पहुंचाया गया है। जीआरपी, आरपीएफ समेत रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। रायपुर और उरकुरा स्टेशन के बीच यह हादसा हुआ है। घटना के बाद यात्री दहशत में आ गये। मामले को लेकर जांच की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शालीमार लोकमान्य तिलक ट्रेन के B6 कोच में उरकुरा स्टेशन से गुजरने के दौरान यह हादसा हुआ। इलेक्ट्रिक पोल से टकराने से कोच की कई खिड़कियों के कांच टूट गए। इस दौरान खिड़की के पास बैठे कई लोगों को चोटों आई हैंं। इनमें से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों में एक नाबालिग की आंख पर चोट और एक युवक का हाथ कट गया। रायपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन को रोका गया, दोनों घायलों को अस्पताल रवाना किया गया। ट्रेन में अचानक इलेक्ट्रिक पोल के गिरने और खिड़कियों के कांच टूटने से की आवाज से यात्रियों में हड़कंप मच गया। इस दौरान यात्रियों को कुछ समझ नहीं आ रहा था। वहीं स्टेशन पहुंचने पर हादसे की जानकारी हुई। हादसे में खिड़की के पास बैठे कुछ यात्रियों को चोट आई हैं। इनमें से तीन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसमें एक नाबालिग भी शामिल है। वहीं एक का हाथ कट गया है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



