छात्राओं से शराबी करते है गन्दी हरकत, परेशान होकर छात्रायें पहुंची कलेक्टर के पास, यहाँ का है मामला….।

बलौदाबाजार : शराब बंदी को लेकर महिलायें कई बार आन्दोलन कर चुकी है, शराब के नशे में पातु द्वारा मारपीट, घर परिवार पर ध्यान ना देना, पूरी कमाई को शराब में उड़ाना, इन चीजों से घरेलू महिलायें परेशान रहती है, वहीँ शराबी रोड पर भी शराब पीने लगते है, शराब दुकान के बाजु में ही चकना लेकर बैठा जाते है, वहीँ आसपास इतनी गंदगी हो जाती है कि राह चलते लोगो का चलना दुश्वार हो जाता है। वहीँ इधर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार भाटापारा जिले में शराब दुकान को हटवाने के लिए कलेक्टर को स्कूली छात्राओं ने जिलाधीश को ज्ञापन दिया है। जिसमें छात्राओं ने बताया है कि, शराब दुकान होने की वजह से शराबी वहां इकट्ठा रहते हैं और अनाप- शनाप और गन्दी बातें, हरकतें करते हैं। 

छात्राओं ने बताया कि, कटगी काफी सारे मार्गों को जोड़ते हुए एक अच्छी जगह है। जहां से कई लोगों का और आवागमन करने वाले लोगों का आना-जाना लगा रहता है। उसी रास्ते पर स्कूल भी है पेट्रोल पंप स्कूल और कई जगह से मार्ग जुड़ा हुआ है और वहीं पर शराब की दुकान है। जिससे शराबियों का तांता लगा रहता है। पढ़ने वाले बच्चे के आने और जाने के समय शराबियों के द्वारा कई प्रकार की अभद्र व्यवहार, गाली गलौज और कई तरह के गंदी-गंदी बातें की जाती है। जो बच्चों को सहन नहीं हो रहा है। रास्ते से स्कूल जाते समय डर भी लगा रहता है। इसी बात को ध्यान में रखते हुए की अगर शराब की दुकान यहां पर रहेगी तो इसी तरह का सामना हमेशा छात्राओं को करना पड़ेगा। 

छात्राओं ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन :

परेशान होने के बाद कलेक्टर को आवेदन के माध्यम से पूरी बातें अवगत कराई गई। यह शराब की दुकान दूसरी जगह स्थापित करने की बात कही गई। ताकि यहां दिक्कत दोबारा ना हो और यह काफी समय से सहन करते-करते हुए अभी तक सिर्फ मौखिक चर्चा हो रही थी। पिछले कुछ महीनो पूर्व भी जिलाधीश को इस बात का अवगत पढ़ाई करने वाले बच्चों के द्वारा कराया गया था। मगर मामले को संज्ञान में नहीं लिया गया है। मगर आज पुनः जिलाधीश को मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन, गृह मंत्री छत्तीसगढ़ शासन, जिला आबकारी अधिकारी बलौदाबाजार के नाम ज्ञापन सौंपा गया। 

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw