सनकी पति की भयानक करतूत, ब्लेड से छेद कर ठोकीं कीलें, फिर कर दिया भयानक काण्ड, दरिंदगी जानकर दहल उठेगा दिल।

पुणे (महाराष्ट्र) : एक सनकी पति ने एक भयानक घटना को अंजाम दे दिया, जिसको एक जल्लाद भी अंजाम देने से कतरायेगा। सनकी पति की सनक इस कदर बढ़ गई कि उसकी करतूत सुनकर हर कोई हैरान रह गया। मामला पिंपरी-चिंचवड़ का है जहाँ पति ने पत्नी पर शक के कारण उसके प्राइवेट पार्ट्स में ताला लगा दिया। नेपाल के रहने वाले युवक पर आरोप है कि उसने अपनी 28 साल की पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स पर छेद किया और फिर उसमें दो कीलें ठोंककर ताला लगा दिया। ताला लगाने के लिए उसने पीतल का ताला खरीदा और उसे पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में लगा दिया। इसको बड़े ही भयानक तरीके से उसने अंजाम दिया।

कथित तौर पर पति को अपनी पत्नी का किसी और के साथ अफेयर होने के कारण उसने पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स को पहले ब्लेट से काटा फिर उसमें ताला लगा दिया। जानकारी के अनुसार युवक नेपाल का रहने वाला है। किसी दूसरे शख्स से अफेयर का शक होने के कारण युवक ने पहले अपनी पत्नी को खूब पीटा और फिर अपने सनकीपने में हैरान करने वाली भयानक करतूत को अंजाम दे दिया। पत्नी दर्द से कराहती रही लेकिन पति पर इसका जरा भी फर्क नहीं पड़ा।

कराहती रही खून से लथपथ पत्नी :

मामले में जानकारी मिली की सनकी पति से हर बात पर पत्नी का विवाद हुआ करता था। पति को उस पर शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ प्रेम प्रसंग है। इस कारण वह आए दिन पत्नी को पीटता रहता था, लेकिन कभी उसकी पत्नी ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं की जिसके कारण सनकी पति की क्रूरता बढती ही गई। 11 मई को तो उसने इंसानियत की सारी सीमा लांघ दी। पति की सनक इस कदर बढ़ गई की उसने क्रूरता पार कर दिया। पत्नी के प्राइवेट पार्ट्स में दो लोहे की कील ठोंक दी, फिर वहां पर पीतल का ताला लगा दिया।

इस बीच पत्नी खून से लथपथ हो गई और कराहती रही, लेकिन पति को उसकी करतूत का कोई भी असर नहीं पड़ा। इस प्रताड़ना के बाद सनकी पति की हैवानियत से परेशान होकर पत्नी ने पति के खिलाफ पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करा दी। पुलिस ने गंभीर धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली है। खून से लतपथ महिला को उसके परिवार के लोग अस्पताल लेकर गए, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टर्स के मुताबिक, महिला को गंभीर चोटें आई हैं, इसलिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

सामने आया ये पूरा मामला? :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पति की पहचान 30 साल के उपेंद्र बलबहादुर होड़के के रूप में हुई है। वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला व्यक्ति है और वह वाकड़ क्षेत्र की एक सोसाइटी में सिक्योरिटी गार्ड का काम करता है। उसके साथ उसकी 28 साल की पत्नी भी रहती है। उपेंद्र को अपनी पत्नी पर शक था कि उसका किसी और से प्रेम प्रसंग है और वह अवैध संबंध रखती है। इसीलिए उपेंद्र ने अपनी पत्नी के प्राइवेट पार्ट पर ताला लगा दिया। पत्नी दर्द से चीखती रही लेकिन पति ने बिल्कुल भी फूस पर दया नहीं की।

3 दिनों तक पत्नी अपने पति का जुल्म सहती रही लेकिन जब दर्द हद से बढ़ गया तो उसने ये बात अपने रिश्तेदारों को बताई। इसके बाद महिला को सरकारी हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया।  पति की हरकत देखकर महिला का इलाज करने वाले डॉक्टर भी दंग रह गए। हालांकि सर्जरी के बाद डॉक्टर ने महिला के प्राइवेट पार्ट से ताला निकाल दिया है। पति की इस हरकत पर पीड़ित पत्नी के परिवारवालों ने पति के खिलाफ वाकड़ पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद वाकड़ पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए पति को गिरफ्तार कर लिया है। मामले में महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw