आबकारी विभाग की दबिश में पकड़ाई कच्ची शराब, इतने लोग गिरफ्त में….।

कोरबा : छत्तीसगढ़ में लगातार अवैध शराब बिक्री करने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग  की टीम कार्यवाही कर रही है। इस दौरान टीम ने कार्यवाही कर 2 महिला सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से 66 लीटर कच्ची शराब और  600 किलो महुआ लहान बरामद किया है। यह मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। शराब कोचिये लगातार आबकारी विभाग की राडार पर है।

मिली जानकारी के अनुसार, आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली कि, कटघोरा थाना क्षेत्र के वॉर्ड क्रमांक 10 धंवईपुर के एक घर में अवैध रूप से कच्ची शराब बनाकर बेची जा रही है। इसके बाद टीम ने वॉर्ड क्रमांक 10 धंवईपुर पहुंची। जहां आबकारी के एक जवान ने ग्राहक बनकर शराब की खरीदी की। इस अवैध कारोबार में संलिप्त लोग जवान को पहचान नहीं सके। इसके बाद टीम ने कार्यवाही कर सीमा बाई, नीरा बाई ,चमार राय, फूलसिंह धनुहार, दिलहरण रामचरण को गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 66 लीटर कच्ची शराब और 600 किलो महुआ लहान बरामद किया है। जिसे शराब बनाने के लिए छिपा कर रखा गया था। फिलहाल पुलिस ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है। मामले को लेकर सभी आरोपियों को पकड़ लिया गया है।

पति-पत्नी ने घर में रखी थी कच्ची शराब :

कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में पति-पत्नी ने अपने घर में कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री खोल कर रखी थी। दोनों थोक के भाव में शराब की बिक्री करते थे और पकड़े ना जाएं इसलिए घर के अंदर तलघरनुमा कमरा बनाकर वहां शराब बनाते थे। दोनों के पास से छापेमारी के दौरान 300 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त की गई है। ऐसे ही कई जगह से अलग – अलग मात्रा में शराब की जब्ती हुई है।

पुलिस ने सूचना मिलने पर घर में मारा छापा :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मुखबिर से सूचना मिली थी कि, ग्राम जाली में पति-पत्नी भारी मात्रा में कच्ची शराब बनाकर बेचते हैं। जिसके बाद पुलिस ने अचानक घर में छापा मारा। घर के अंदर घुसने पर पुलिस को सबकुछ समान्य लग रहा था। लेकिन तभी पुलिस की टीम को नीचे जाने का रास्ता दिखाई दिया, जब पुलिस तलघर में पहुंची, तो उसके होश उड़ गए। तलघर में शराब बनाने की पूरी फैक्ट्री लगी हुई थी। 

पुलिस ने बताया कि, रतनपुर क्षेत्र के ग्राम जाली निवासी दीपक कुमार नेताम उर्फ बाबा पिता लखनलाल नेताम और उसकी पत्नी पूजा नेताम भारी मात्रा में शराब बनाते थे। इसको दोनों आसपास के क्षेत्रों में थोक में शराब की बिक्री करते थे। वहीं मौके से पुलिस ने 300 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है और आरोपी दंपत्ति को गिरफ्तार कर लिया है । मामले में आगे की कार्यवाही की जा रही है।