चंगाई सभा की आड़ में मतांतरण, प्रलोभन देने के आरोप में छै गिरफ्तार।

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ में मतान्तरण चरम पर है, लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में गरीब आदिवासियों को लालच देकर धर्म परिवर्तन करवाया जा रहा है। मामले में बलरामपुर जिले में मतांतरण के आरोप पर छह लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें तीन महिला और तीन पुरुष है। यह कार्यवाही बसंतपुर थाना क्षेत्र में हुई है। फुलमनी नामक महिला की शिकायत पर पुलिस ने छत्तीसगढ़ धर्म स्वतंत्रता अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई है।

महिला ने लिखित शिकायत की थी कि उसके पति का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है। महिला को पैसे का प्रलोभन दिया गया था। उसे झांसा दिया गया था कि उसके पति को ठीक कर दिया जायेगा। इसके लिए रविवार शाम को एक घर में आयोजित चंगाई सभा में उसे मतांतरण के लिए बुलाया गया था। शिकायत पर बसंतपुर थाना प्रभारी कुमार चंदन सिंह के साथ पुलिस की टीम उक्त मकान में पहुंची थी। वहां बीमारी ठीक करने, कष्टों के निवारण का झांसा देकर लोगों को बुलाया गया था। जिसके बहाना से उनके धर्म परिवर्तन करवाया जाने दबाव बनाया गया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पूछताछ में प्रलोभन की पुष्टि पर पुलिस ने कार्यक्रम आयोजन के संबन्ध में जानकारी मांगी। जिसको लेकर कोई अनुमति नहीं ली गई थी। ऐसे में पुलिस ने कार्यवाही करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। संबंधित लोगों से पूछताछ की जा रही है। मत परिवर्तन करने के लिए दबाव बनाए जाने का भी आरोप लग रहा है। इसके पहले जिला मुख्यालय बलरामपुर में भी मतांतरण के आरोप पर कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया था। ऐसी ही कई घटनायें कई बार सामने आ चुकी है।