ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी के निधन पर 21 मई को भारत में एक दिवसीय शोक।

नई दिल्ली : ईरान के राष्ट्रपति इब्राहिम रईसी की मौत से चारों तरफ शोक का माहौल है। रविवार (19 मई) को वह विदेश मंत्री हुसैन अमीर अबुदल्लाहियन के साथ हेलीकॉप्टर में थे, जो दुर्गम घाटी में क्रैश हो गया। सोमवार (20 मई) को बचावकर्मियों को बड़ी मुश्किल से ड्रोन की मदद से हेलीकॉप्टर का मलबा मिला, जिसके कुछ देर बाद राष्ट्रपति रईसी और विदेश मंत्री की मौत की पुष्टि कर दी गई। हादसे के लिए कोहरे को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।

भारत सरकार ने हेलीकॉप्टर दुर्घटना में मारे गए ईरानी राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन के सम्मान में मंगलवार, 21 मई को एक दिन की राजकीय शोक की घोषणा की है। शोक की इस अवधि के दौरान राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा। इसके अलाव पूरे दिन कोई अधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा। ईरान के साथ इस दुःख की घड़ी में भारत उसके साथ खड़ा है।

होम मिनिस्टरी द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, “शोक के दिन (मंगलवार) उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहां यह नियमित रूप से फहराया जाता है और उस दिन कोई अधिकारिक मनोरंजन प्रोग्राम नहीं होगा।”

63 साल के रईसी और उनकी टीम का रविवार को अजरबैजान-ईरान सीमा पर सफर से लौटने के दौरान हेलीकॉप्टर दुर्घटना का शिकार हो गया था, जिसमें रईसी, अब्दुल्लाहियन समेत कई लोगों की मौत हो गई थी। इस समय भारत ईरान संबंधों में सुधार भी हो रहा है, वहीँ भारत और ईरान में चाबहार बन्दगाह को लेकर 10 वर्षों के लिये समझौता भी हुआ है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

गृह मंत्रालय के एक स्पोक्सपर्सन ने कहा कि इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान के राष्ट्रपति सैय्यद इब्राहिम रईसी और फॉरेन मिनिस्टर होसैन अमीर-अब्दुल्लाहियन का एक हेलीकॉप्टर दुर्घटना में निधन हो गया। प्रवक्ता ने कहा, “दिवंगत ईरानी राष्ट्रपति और विदेश मंत्री के सम्मान में भारत सरकार ने फैसला लिया है कि 21 मई (मंगलवार) को पूरे भारत में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा।”

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रईसी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया साइट “एक्स” पर लिखा, ” दुखी और स्तब्ध हैं…. दुख की इस घड़ी में भारत ईरान के साथ खड़ा है।”

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी रईसी और उनके ईरानी समकक्ष की मौत पर दुख व्यक्त किया। जयशंकर ने “एक्स” पर कहा, “हेलीकॉप्टर दुर्घटना में ईरान के राष्ट्रपति डॉ. इब्राहिम रईसी और विदेश मंत्री एच. अमीर-अब्दुल्लाहियन के निधन की खबर सुनकर गहरा सदमा लगा।”

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल :  https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/

उन्होंने कहा, “हाल ही में उनके साथ मेरी कई मुलाकातें हुई हैं, जो याद हैं.. इस दुख की घड़ी में उनके परिवारों के प्रति हमारी संवेदनाएं है। हम इस त्रासदी के समय ईरान के लोगों के साथ खड़े हैं।” वहीँ ईरान में 5 दिवसीय शोक आयोजित किया गया है।