राजधानी में गर्मी ने लिया प्रचंड रूप, मौसम विभाग ने जारी किया लू का अलर्ट, इस समय घर के अंदर रहना जरुरी।

रायपुर : मौसम में बदलाव हुआ है, अभी बारिश का कोई अता पता नहीं है, हवा से नमी खत्म हो चुकी है, जिसके कारण गर्मी के तेवर तीखे हो चुके है। छत्‍तीसगढ़ के लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी का सामना करना पड़ सकता है। अगले दो दिनों तक लू चलने की काफी संभावना है। मौसम विभाग ने इसे लेकर अलर्ट भी जारी किया है। लोगों की तबियत ख़राब होने की आशंका काफी ज्यादा है, वहीँ दोपहर 12 बजे से 5 बजे तक सावधानी बरतें।

मौसम विभाग के अनुसार दो से तीन दिनों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक वृद्धि हो सकती है। लोगों को सतर्क रहने की अपील की गई है। लोगों को दोपहर 12 से लेकर 5 बजे तक घरों व दफ्तरों में ही रहने की अपील की है। गर्मी ने अपने तीखें तेवरों से लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। तापमान सामान्य जनजीवन को प्रभावित करने लगा है।

आगामी तीन दिनों में रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 से 43 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। कुछ जिलों में कोई विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इस दौरान प्रदेश के एक दो स्थानों पर मेघगर्जन, अंधड़ व वर्षा की गतिविधियां जारी रहने की भी संभावना है। राजधानी में गर्माहट सहनशीलता के बाहर रहेगी।

रायगढ़ रहा सबसे गर्म :

अधिकतम तापमान का दौर जारी है। सोमवार को प्रदेश में रायगढ़ सबसे गर्म रहा। यहां सर्वाधिक तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम 20.3 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया। वहीं रायपुर का अधिकतम तापमान 41.3 डिग्री दर्ज किया गया। बिलासपुर का तापमान 40.8 डिग्री रिकार्ड किया गया।

इन जगहों में हुई बारिश :

वहीं सोमवार को प्रदेश के कुछ जगहों पर वर्षा भी हुई। कवर्धा, पेंड्रा, बस्तर और मनोरा में दो सेमी वर्षा के आंकड़े दर्ज किए गए। जबकि जशपुर के कुनकुरी, पंडरिया, तपकरा, बकावंड में एक सेमी वर्षा हुई। मंगलवार को रायपुर में आंशिक रूप से बादल रहने की संभावना है। अधिकतम 42 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

खुद का रखें विशेष ध्‍यान :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

रायपुर मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक ने अधिकतम तापमान में वृद्धि और लू चलने की संभावना को देखते हुए प्रदेशवासियों से सावधानी बरतने की अपील की है। अनावश्यक रूप से धूप में न निकलें, विशेषकर दोपहर 12 बजे से 5 बजे के बीच, इस दौरान पानी और उपयुक्त तरल पदार्थो का सेवन करते रहें। हल्के रंग के काटन कपड़े पहनें व पूरे शरीर को ढंककर रखें, यदि कोई व्यक्ति लू से प्रभावित है तो उस व्यक्ति को छाया के नीचे ठंडी जगह पर लिटाएं। उसे गीले कपड़े से पोछें, शरीर को बार-बार धोएं और सामान्य तापमान का पानी सिर पर डालने की सलाह दी गई है। जितना हो सके धूप से बचें।