वेव पूल में महिलायें आपस में भिड़ीं, एक-दूसरे के बाल खींचकर पीटा, देखें विडियो, यहाँ का है मामला….।

कोरबा : गर्मी के सीजन में लोग वाटर पार्क में नहाने जाते है, भीड़ में एक-दूसरे से टक्कर होना आम बात है, वहीँ कई बार यहाँ मारपीट तक हो जाती है। खबर है कि कोरबा में वेव पूल में नहाने के दौरान दो महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई।दोनों के बीच मामूली सी बात पर बहस हुई और फिर बढ़ते-बढ़ते बड़े झगड़े में बदल गई। इस मारपीट का किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया में डाल दिया। यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। 

इस वायरल वीडियो में स्पष्ट दिख रहा है कि, दो महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर पीट रही हैं। कार में भी तोड़फोड़ की गई है। बताया जा रहा है कि, दोनों पक्षों के लोग थाने पहुंचे गये थे, लेकिन इसकी शिकायत चौकी में दर्ज नहीं कराई गई है। पुलिस द्वारा उन्हें समझाईश देकर छोड़ दिया गया है। यह मामला CSEB चौकी थाना क्षेत्र का हैं।

आए दिन होता है यहाँ विवाद, सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं :

मिली जानकारी के अनुसार, जिले के अप्पू गार्डन के वेव पूल में बड़ी संख्या में लोग नहाने और गार्डन घूमने जाते हैं। रविवार को पूल में नहाने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि, दोनों पक्ष हाथपाई पर उतर आए। बताया जा रहा है कि, वेव पूल में अक्सर विवाद होता रहता है। यहाँ सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं है। जबकि, कुछ ही दूरी पर CSEB चौकी भी है। इसके बावजूद इसके लगातार घटनाएं हो रही हैं। बता दें कि, नगर निगम की ओर से संचालित वेव पूल में अक्सर किसी न किसी बात को लेकर विवाद होते रहता है। यहाँ बाउंसर भी तैनात नहीं है। वहीँ इस घटना के बाद बवाल भी बढ़ गया है।

एक लड़की के लिए लड़कों में झगड़ा :

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

वही इस मामले से कुछ दिन पहले ही राजधानी रायपुर में कॉलेज में गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद को लेकर युवकों के दो गुट शनिवार की देर रात आपस में भिड़ गए थे। विवाद सुलझाने के नाम पर एक गुट के युवकों ने दूसरे गुट के युवकों को घर बुलाया, और बातचीत विवाद के बाद मारपीट में तब्दील हो गई। यह मामला भी खम्हारडीह थाना क्षेत्र का है। 

यह घटना देर रात की बताई गई है। बताया जा रहा है कि,  रायपुर के अवंति विहार स्थित विजय चौक पर शनिवार को तलवारबाजी हुई थी। तलवारबाजी में देवेंद्र नगर निवासी पिता, पुत्र समेत 4 लोग घायल हो गए है, जिसमें घायल पिता अनीस, बेटा लक्की, फजल और सौरभ को आई चोटें आई है। इसके बाद घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में घायलों ने उत्पल भट्टाचार्य और उसके बेटे आदर्श भट्टाचार्य समेत अन्य लोगों पर तलवारबाजी का आरोप लगाया गया है। इसकी शिकयात मिलते पर पुलिस आगे की जांच में जुट गई है। अभी तक इस मामले में क्या कार्यवाही हुई सामने नहीं आ पाई है।