कवर्धा : गर्मी का असर अब चरम पर है, भीषण गर्मी का कहर हर जगह देखने को मिल रहा है। लगातार कई जगहों से आगजनी की घटनायें सामने आ रही है। वहीँ इंसानों के बाद अब गर्मियों का असर गाड़ियों में भी देखने को मिल रहा है। खबर है कि भीषण गर्मी के चलते कोरबा जिले में कोदवागोडांन शराब भट्ठी के पास मुख्यमार्ग में अचानक आग लगने से धू-धू कर कार जलने लगी। कार में सवार तीनों लोगों ने कूदकर किसी तरह से अपनी जान बचाई।
मिली जानकारी के अनुसार, कोदवागोडांन शराब भट्ठी के पास कार में बैठकर तीनों युवक जाम छलका रहे थे, उनकी मस्ती में खलल पड़ गया, तभी भीषण गर्मी की वजह से कार में भयानक आग लग गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया में हो वायरल रहा है। कल ही इस मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर पिकअप वाहन पलटने से 19 मजदूरों की मौत हो गई थी। आज सभी मृतकों को एक साथ ग्रामीणों ने नम आंखों से अंतिम विदाई दी। आग लगने की घटनायें गाड़ियों में बढ़ गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



