ननद-भाभी की लव स्टोरी से परिवार परेशान, सामने आया ये चौंकाने वाला मामला….।

आगरा (उ.प्र.) : वैसे तो यहाँ प्रेम की निशानी ताजमहल है, लेकिन यहाँ से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जानकारी के अनुसार ननद-भाभी को एक दूसरे से ऐसा प्यार हो गया है, इसकी पूरे क्षेत्र में चर्चा है। दोनों का कहना है कि अब उन्हें जीना भी साथ में है और मरना भी साथ में है। ननद-भाभी के प्ररेम-प्रसंग से दोनों के परिवार वाले काफी परेशान हैं। उन्होंने इसके लिए पुलिस से भी मदद मांगी है। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं को समझाया जाएगा। इस मामले में जांच जारी है।

आज के समय में लड़की का लड़की से और लड़के का लड़के से प्रेम-प्रसंग होना आम बात हो गया है, यह पहले भी होता रहा होगा, लेकिन सामाजिक भय से सामने नहीं आ पाते होंगे ऐसे मामले। समलैंगिक जोड़ों की शादी तक के भी कई मामले सामने आते रहते हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के आगरा से सामने आया है। यहां एक शादीशुदा महिला को अपनी ही ननद से प्यार हो गया। ननद भी उसे चाहने लगी, दोनों का प्रेम प्रसंग चला तो इसकी भनक घर वालों को लग गई। अब हाल ये है कि परिवार वाले दोनों को समझा रहे हैं, लेकिन दोनों ही इस बात को मानने को तैयार नहीं हैं। दोनों कहती हैं कि हमारा जीना मरना अब साथ ही है, हमें कोई अलग नहीं कर सकता। अब इस मामले से परिजन मुश्किल में आ गये है।

यह मामला पुलिस के संज्ञान में भी आ चुका है, मामले में पुलिस का कहना है कि दोनों युवतियों को समझाया जाएगा। उनके परिवार से भी इस बारे में बात की जाएगी। यह मामला आगरा के कस्बा फतेहपुरसीकरी का है, यहां एक शादीशुदा महिला का प्रेम-प्रसंग रिश्ते में लगने वाली ननद से शुरू हो गया। दोनों आस-पड़ोस में ही रहती हैं, पेम प्रसंग शुरू हुआ तो दिन भर दोनों एक दूसरे के साथ समय बिताने लगीं। जिससे लोगों को दोनों के बीच के व्यवहार में तबदीली दिखी।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

कभी भाभी अपनी ननद के पास जाती तो कभी ननद अपनी भाभी के पास, दोनों रात-रात को भी फिर साथ में ही रहने लगीं।परिवार ने उनसे इस नजदीकी को लेकर शक भी जताया। इस वजह से उन्होंने चोरी छिपे मिलना शुरू कर दिया। इस दौरान दोनों के बीच भौतिक सम्बन्ध भी बन गए। उन्होंने शारीरिक सम्बन्ध भी बनाये। जब परिवार वालों ने दोनों को एक बार आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया तो जमकर बवाल मचा।

पुलिस तक जा पहुंचा मामला :

ससुराल वालों ने महिला के मायके में इसकी सूचना दी, तो महिला का भाई आया। उसने बहन को समझाया कि ये सब ठीक नहीं है, लेकिन महिला नहीं मानी। उसका भाई फिर उसे अपने साथ वहां से मायके ले गया। लेकिन भाभी से जुदाई ननद को इस कदर चुभी कि वो भाभी से मिलने उसके मायके जा पहुंची। वहां भी जमकर हंगामा हुआ, मामला पुलिस तक जा पहुंचा। तब भी दोनों महिलाएं बस यही कहती रहीं कि वो एक दूसरे के बिना नहीं जी सकतीं। एक दूसरे के साथ रहना चाहती हैं। जबकि महिला शादीशुदा भी है।

क्षेत्र में हो रही मामले की चर्चा :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

पुलिस ने कहा कि इस मामले की जांच की जाएगी। युवती (ननद) के भाई और मां ने पुलिस से मदद मांगी है। वहीं, विवाहिता (भाभी) के परिजन भी उसे समझाने में जुटे हुए हैं। पुलिस ने कहा कि दोनों महिलाओं को समझाया जाएगा। उनके परिवार वालों से भी बात की जाएगी। यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। क़ानूनी तौर पर क्या कार्यवाही की जा सकती है अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है।