निकाह में बजाया DJ और वलीमाँ में कराया डांस, तो समाज ने कर दिया बहिष्कृत, अब इतने दिनों तक रशीद के परिवार को झेलनी पड़ेंगी दिक्कतें।

हरदा (म.प्र) : हर माँ-बाप की चाहत होती है की वो अपने बच्चों की शादी धूमधाम से करे, लेकिन ऐसा करना क्या कभी उसके लिये मुसीबत भी बन सकता है? इसका जवाब है हाँ। बेटे के निकाह में घूमर डांस कराना और डीजे पर बारात निकालना एक परिवार को काफी महंगा पड़ गया। एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। मध्य प्रदेश के हरदा जिले एक पिता ने अपने बेटे की शादी के अरमान पूरे करते हुए शादी में घूमर डांस करवाया तो समाज के लोगों ने उस पर पूरे एक लाख का जुर्माना का लगाकर लगाते हुए समाज से बेदखल कर दिया है। इस मामले की शिकायत पीड़ित ने पुलिस थाने में की है। समाज के लोगों ने पंचायत कर परिवार को 11 महीने के लिए बेदखल कर दिया। परिवार पर 1 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। परिवार के मुखिया ने जिला कलेक्टर से शिकायत कर न्याय की मांग की है। इस मामले में पुलिस ने जांच करने की बात कही है। क़ानूनी तौर पर किसी का सामाजिक बहिष्कार नहीं किया जा सकता।

मामला इस प्रकार है छीपानेर रोड निवासी मो. रशीद चौहान 20 साल से परिवार सहित यहीं रह रहे हैं। उन्होंने 28 जनवरी को बेटे मोहिन का निकाह संदलपुर में सामाजिक सम्मेलन में किया था। दो दिन बाद घर पर दावत दी। राजस्थान की टीम से घूमर डांस कराया। इससे खफा समाज ने 20 फरवरी को संदलपुर में बैठक कर उपसदर ने परिवार को 11 माह के लिए बेदखल कर दिया।

वहीँ हरदा के छीपानेर रोड पर रहने वाले रशीद चौहान ने बताया कि वह मूल रूप से अबगांवखुर्द का रहने वाला है। 20 साल पहले वह परिवार समेत हरदा आकर रहने लगा। यहां वह लकड़ी कटाई का काम करने लगा। बीती 28 जनवरी को उसने अपने बेटे मोहीन का निकाह देवास जिले के संदलपुर गांव की लड़की से किया था। बेटे की शादी की खुशी में रशीद ने दो दिन बाद वलीमे का प्रोग्राम रखा गया था। परिवार ने ख़ुशी ने कार्यक्रम आयोजित किये थे।

राजस्थान से बुलवाई डांस पार्टी :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

प्रोग्राम में रशीद चौहान ने बताया कि राजस्थान से डांस पार्टी बुलाई गई थी। डांस पार्टी में महिला डांसरों ने घूमर डांस किया था। इससे पहले निकाह वाले दिन भी बेटे की बारात में डीजे लगाया गया था। कार्यक्रम को लेकर समाज के लोग नाराज हो गए, और उन्होंने पंचायत कर रशीद के परिवार को 11 महीने के लिए सामाजिक बहिष्कार कर दिया। जिससे अब परिवार मानसिक प्रताड़ना से गुजर रहा है।

4 महीनों से समाज से अलग पड़ा परिवार :

रशीद चौहान ने इस मामले में बताया कि पिछले 4 महीनों से उसका परिवार समाज के किसी भी प्रोग्राम में शामिल नहीं हो पा रहा है। उसने पहले सिटी कोतवाली पुलिस से गुहार लगाई थी, वहां कोई सुनवाई न होने पर रशीद ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन देकर न्याय की मांग की है। समाज की कमेटी ने रशीद के आरोपों को झूठा बताया । उनका कहना है कि अश्लील डांस एवं समाज के युवाओं को गलत दिशा में ले जाने वाली चीजों पर प्रतिबंध लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। परिजन इस मामले के बाद काफी पीड़ित है, वहीँ उन्हें कानूनन न्याय भी नहीं मिल पा रहा है, यह प्रताड़ना झेलते हुये उन्हें चार माह से ज्यादा हो गये है।

क्या कहता है समाज :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

कमेटी ने जाजम के खाने पर पाबंदी लगाई है। उन्होंने डीजे से बारात निकाली। घूमर कराया। इस पर पाबंदी है। जुर्माना भरें, समाज में वापस मिला लेंगे। – शाहबुद्दीन सदर, अध्यक्ष, लोहार समाज

4-5 दिन पहले आवेदन मिला है, जिसकी जांच करा रहे हैं। यदि कोई कोई आपराधिक मामला बनता है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। – आरडी प्रजापति, एएसपी, हरदा