एक केस में माता पिता ने की बेटे की हत्या, दूसरे केस में बेटे ने की पिता की हत्या, सामने आई ये दो घटनायें….।

कवर्धा : जिले में अंधे कत्ल की गुत्थी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझा लिया है। 35 वर्षीय राजू राजपूत की लाश घुघरी कला के खेत मे संदिग्ध हालात में मिली थी। जिसकी सूचना के मिलने बाद मौके पर पुलिस और एफएसएल की टीम पहुंची थी और जांच शुरु की थी। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक के माता और पिता जगदीश राजपूत  को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों के पास से वारदात में प्रयुक्त बिजली का तार और साड़ी बरामद किया गया है। फिलहाल आगे की कार्यवाही पुलिस कर रही है। मृतक राजू राजपूत जुआ और सट्टा खेलने का आदी था।

अब तक वह 10 लाख रुपये से अधिक का राशि हार चुका था। साथ ही उसने सूदखोरों से ब्याज में उधारी ले लिया था। मृतक के पिता ने कुछ लोगो को पैसे देकर उधारी से मुक्ति दिला दी थी। लेकिन फिर सुबह अपने पिता से 10 हज़ार रुपये सट्टा खेलने की मांग कर रहा था। जिससे परेशान होकर आरोपी माता और पिता ने उसे खेत में बुलाया और पहले उसे बिजली का करंट लगाकर घायल किया और फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी दोनों माता से पिता से घटना की पूछताछ की तब आरोपी माता-पिता ने हत्या करना स्वीकार कर लिया।

रायपुर : खबर मिली है कि गुढ़ियारी क्षेत्र में युवक ने चाकू गोदकर अपने पिता की हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी बसंत नायक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पिता ने उसे शराब पीने से मना किया था, जिसके बाद विवाद हुआ और आरोपी ने चाकू से कई वार कर मौत के घाट उतार दिया। प्रार्थी राज नायक ने गुढ़ियारी थाना में रिपोर्ट में बताया कि वह पार्वती नगर गुढ़ियारी में किराये से परिवार के साथ रहता है। सिटी बस में मैकेनिक का काम करता है।

छोटी छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

दो भाई और एक बहन हैं, जो माता-पिता के साथ रहते हैं। मंगलवार की रात वह टहलकर साढ़े 10 बजे घर आया तो पिता उमेंद्र नायक के कमरे में लड़ाई झगड़े की आवाज सुनाई दी थी। जब सामने जाकर देखा तो बड़ा भाई बसंत नायक पिता से मारपीट कर रहा था। उसके पास चाकू था, जिससे हत्या करने की मंशा से सीने, पसली में मारकर चोट पहुंचाया। उसके पिता को तत्काल इलाज करवाने के लिए भीमराव आंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। इसके बाद घटना की सूचना गुढ़ियारी थाने में दी गई। आरोपी को पकड़ लिया गया है।