मुजफ्फरनगर (उ.प्र.) : नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी एक भारतीय फ़िल्म अभिनेता हैं। यह कई बॉलीवुड फ़िल्मों में कार्य कर चुके है। जैसे ब्लैक फ्राइडे, न्यूयॉर्क, पीपली लाइव, कहानी, मांझी : द माउंटेन मैन, सेक्रेड गेम्स, मंटो, ठाकरे आदि। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने फ़िल्मों के अलावा वेब सिरीज जैसे सेक्रेड गेम्स से बेहद नाम कमाया है। वहीँ अब बॉलीवुड अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। इस खबर के बारे में जानकार आप भी हैरान होने वाले हैं। नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बड़े भाई अयाजुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। नवाज के बड़े भाई को बुधवार, 22 मई को उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बुढ़ाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने उन्हें जालसाजी के संदेह में गिरफ्तार किया है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई को क्यों गिरफ्तार किया गया? :
अपनी दमदार एक्टिंग से लोगों के दिलों में जगह बना चुके नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई की मुश्किलें लगातार बढ़ती ही जा रही है। बता दें कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई ने जिला मजिस्ट्रेट अदालत की ओर से अवैध रूप से चकबंदी विभाग को एक आदेश पत्र दिया था। जावेद इकबाल नाम के आदमी के साथ चल रहे खेती की जमीन के विवाद को लेकर किया गया है। हालांकि, बाद में पता चला कि जारी किया गया आदेश फर्जी था। इसके बाद जिला मजिस्ट्रेट ने शिकायत दर्ज की और अयाजुद्दीन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 420, 467, 468 और 471 के तहत मामला दर्ज किया गया।
पहले भी मुसीबत में फंस चुके हैं नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई :
ये पहली बार नहीं है कि नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई मुसीबत में फंसे हुये हैं। साल 2018 में अयाजुद्दीन सिद्दीकी पर सोशल मीडिया पर एक कथित आपत्तिजनक फोटो शेयर कर धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का भी आरोप लगा था। वहीं इसे लेकर, अयाजुद्दीन ने न्यूज एजेंसी को बताया था, “एक आदमी ने भगवान शिव की अपमानजनक तस्वीर पोस्ट की, मैंने उससे इस बारे में बात की और लिखा कि आपको ऐसे पोस्ट शेयर नहीं करने चाहिए जो किसी की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा सकते हैं। इसके बजाय मेरे खिलाफ मामला दर्ज किया गया। आरोप की निष्पक्ष जाँच की जानी चाहिए।”
नवाजुद्दीन अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में थे :
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/
इन सबके बीच पिछले कुछ टाइम पहले नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी पत्नी आलिया सिद्दीकी से अलग होने को लेकर भी सुर्खियों में थे। मई 2020 में, आलिया ने एक्टर को व्हाट्सएप और ईमेल के माध्यम से तलाक का नोटिस भेजा था जिसमें आरोप लगाया गया कि उनकी शादी में लगभग 10 वर्षों से टेंशन थी। आलिया ने नवाजुद्दीन के भाई शमास पर भी हिंसा का आरोप लगाया था। हालाँकि, आलिया ने हाल ही में अपने तलाक के नोटिस को वापस लेने का फैसला करके और नवाज़ुद्दीन के साथ सुलह करने का इरादा जाहिर करके सभी को हैरान कर दिया था।
आलिया ने कहा था, “मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते में जो समस्या आई, वह हमेशा किसी तीसरे शख्स के कारण थी। लेकिन अब वह गलतफहमी हमारे जीवन से दूर हो गई है। अपने बच्चों की वजह से हमने पूरी तरह से आत्मसमर्पण कर दिया है, अब जिंदगी में अलग रहने का कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि बच्चे भी बड़े हो रहे हैं।’ अब उनके भविष्य को भी देखना जरुरी है।
नवाजुद्दीन सिद्दीकी का वर्कफ्रंट :
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
वर्कफ्रंट की बात करे तो नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने आमिर खान की साल 1999 में रिलीज हुई फिल्म ‘सरफरोश’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था। आखिरी बार वे तेलूगू एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘सैंधव’ में नजर आए थे और अब ‘सेक्शन 108’ में दिखाई देंगे। इसके अलावा उनके पास पाइपलाइन में ‘अदभुत’ और ‘नूरानी चेहरा’ जैसी फिल्में भी हैं। वहीँ बाल ठाकरे के ऊपर बनी फिल्म से “ठाकरे” से भी उन्हें अच्छी लोकप्रियता मिली।



