26 मई रविवार को बढ़ते कदम का कैरियर काउंसलिंग सेमिनार।

रायपुर : “क्या आप अपने युवा होते बच्चों में ज्ञान का विकास और चरित्र का निर्माण करना चाहते हैं”?? तो आपके लिये बढ़ते कदम द्वारा आयोजित कर रहा है, अनुभवी शिक्षकों,एक्सपर्ट्स एवं IAS/IPS अधिकारियों द्वारा कैरियर काउंसलिंग,गाइडेंस एवं मोटिवेशनल प्रोग्राम में। संस्था कोचिंग सेंटर के प्रभारी बसंत रोहरा एवं कार्यक्रम संयोजक बंटी जुमनानी द्वारा उक्त भाव व्यक्त किये गए हैं। जैसे सभी जानते हैं कि जब पहली बार कोई विद्यार्थी स्कूल की पहली कक्षा में प्रवेश करता है, तभी से उस बच्चे के सपने शुरू हो जाते हैं, वह डॉक्टर, इंजीनियर,चार्टेड अकाउंटेंट,आईएएस, आईपीएस ऑफिसर बनने की चाह रखना शुरू कर लेता है। लेकिन उन सपनों को साकार करने के लिए प्रथम जरूरत होती है,उचित मार्गदर्शन की और मंजिल तक पहुंचाने वाले हाथों की। इसी मुद्दे को लेकर संस्था के संस्थापक इंद्र डोडवानी और अध्यक्ष सुनील छतवानी ने बताया कि छात्रों के सपनों को साकार करने के लिए संस्था बढ़ते कदम पिछले 13 वर्षों से दृढसंकल्पित है।

हर वर्ष न केवल अपने शहर बल्कि आसपास के अन्य शहरों में भी संस्था कैरियर काउंसलिंग के प्रोग्राम करती आ रही है। बढ़ते कदम प्रवक्ता सुंदर बजाज एवं यथार्थ गुरुबक्षाणी नें आगे बताया कि : इसी कड़ी में रविवार 26 मई को शाम 05 बजे से शहीद स्मारक भवन राज टाकीज के पास,जी ई रोड में एक विशाल सेमिनार आयोजित करने जा रही है, जहाँ कैरियर गाइडेंस के एक्सपर्ट्स एवं मोटिवेशनर भारत के गौरव, विश्वविख्यात “फ़ाजिल सर” होंगे, जिनको सुनकर और सानिध्य में रहकर निश्चित रूप से युवा विद्यार्थियों के सपनों को उड़ान मिलेगी। जिसके फलस्वरूप योग्य मार्गदर्शन, प्रेरणा एवं स्वयं की ऊर्जा से वह युवा परिवार,समाज एवं राष्ट्र की धरोहर बनकर प्रेरणास्रोत बन जायेगा।इसलिये बढ़ते कदम ने सभी युवा होते बच्चों और परिचितों को इस सेमिनार का हिस्सा बनने आव्हान किया है। उनके बौद्धिक ज्ञान का विकास एवं चरित्र निर्माण में अपना योगदान दीजिये।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw