जबरदस्ती बहस कर की मारपीट और फिर लूटपाट को दे दिया अंजाम।

रायपुर : राजधानी में गुंडागर्दी और गैंगबाजी अपने चरम पर है, आये दिन बदमाश किसी ना किसी घटना को लगातार अंजाम दे रहे है। खबर है कि कुछ युवकों ने सडक किनारे बैठे – पिता और पुत्र से बहस शुरू कर दिया और फिर उनके साथ लूटपाट की घटना को अंजाम दे दिया। मामला देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप के पास का है, जहाँ पिता और-बेटे से मारपीट कर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया। जानकारी के अनुसार 4-5 लड़कों ने घूरने की बात को लेकर जबरदस्ती बहसबाजी शुरू की और फिर पत्थर और चाकू से घातक हमला कर दिया। हमले में पिता की पसलियों में गंभीर चोट आई है। इसके बाद बदमाश युवक उनसे लूटपाट करके फरार हो गए। पीड़ित बुद्धसेन द्विवेदी का इलाज मेकाहारा में जारी है।

बेटे शिवम द्विवेदी ने बताया कि वह अपने पिता के साथ नौकरी की बातचीत करने के लिए देवपुरी के पास भाटिया पेट्रोल पंप गया हुआ था। वे दोनों पेट्रोल पंप के बाहर सड़क के किनारे बैठे हुए थे, इसी दौरान वहां से 4-5 लड़के पैदल गुजरे। तभी उन्होंने घूरने की बात कहते हुए बहसबाजी चालू कर दी और विवाद करने लगे।

बहसबाजी बढ़ी तो उन लोगों ने पहले गाली गलौज की और फिर मुझे और पिता को धक्का दे दिया और मारपीट करने लगे। इस दौरान एक आरोपी ने पत्थर उठाकर पिता बुद्धसेन द्विवेदी की छाती पर पटक दिया। उन लोगों ने चाकू से भी हमला किया, जिससे शिवम की उंगली में चोट आई है वहीं उनके पिता की पसलियों में चोट आई है। इस मारपीट के बाद बुद्धसेन द्विवेदी और बेटे शिवम ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले में जाँच जारी है ऐसा बताया गया है।

23 हजार और दो मोबाइल लूटे :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस वारदात के बाद पीड़ित शिवम ने बताया है कि, पिता ट्रक ड्राइवरी का काम करते हैं। उनके पास 23 हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जिसे आरोपियों ने लूट लिया और इसके अलावा दोनों के मोबाईल फोन भी छीनकर फरार हो गये हैं। इसी तरह कई जगह अलग-अलग मामलो में मारपीट की घटनायें लगातार सामने आ रही है।