काके दा ढाबा में लगी आग, क्षेत्र में मची अफरा-तफरी।

रायपुर : भीषण गर्मी में आगजनी घटनायें लगातार सामने आ रही है, वहीँ टाटीबंध के हीरापुर में ढाबे में भीषण आग लग गई। ढाबे का नाम काके दा ढाबा बताया जा रहा है। आग लगने के इलाके में अफरा- तफरी मच गई है। फिलहाल आग लगने का स्पष्ट कारण निकलकर सामने नहीं आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, आग शाम करीब 7 बजे के आसपास लगी। आग लगने की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं और आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग इतनी भयानक थी कि आसपास के कई दुकानों और मकानों को भी खतरा पैदा हो गया। आस पास के लोग घरों से निकल भागे।