आगरा की मस्जिद में मिला अर्धनग्न हालत में युवती का शव, मामले की जाँच में जुटी पुलिस।

आगरा (उ.प्र.) : ताज नगरी आगरा से महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। हत्यारों ने महिला की पहचान को छुपाने के लिए भारी चीज से प्रहार कर चेहरा खराब कर दिया है। महिला का शव एक मस्जिद से बरामद किया गया है। महिला के कपड़े अस्त व्यस्त थे जिसे देख लोगो के होश उड़ गए। खबर है कि ताजमहल के पास स्थित मस्जिद में दुष्कर्म के बाद पत्थर से चेहरा कुचलकर युवती की हत्या कर दी गई। युवती का अर्धनग्न शव मस्जिद में ही पड़ा मिला है। बाहर से ताला लगा था। दोपहर में नमाजियों के पहुंचने के बाद जानकारी हुई, तब पुलिस पहुंची। ताला खोलकर युवती का शव निकाला गया। अभी तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है। ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों से सुराग तलाशने का प्रयास किया जा रहा है। 

नमाज अदा करने के लिए लोग मस्जिद में पहुंचे तो लोगो के होश उड़ गए, सामने देखा तो एक महिला शव पड़ा हुआ था, जिसके कपड़े अस्त व्यस्त थे। महिला की उम्र करीब 25 वर्ष आंकी जा रही है। मस्जिद में महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया, तत्काल पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू दी और महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। मौके पर डीसीपी सिटी पुलिस बल के साथ पहुंचे और घटना स्थल का निरीक्षण किया। मौके पर डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया।

मस्जिद में दिन में कोई नहीं रहता है :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

ताजमहल के नगला पैमा बैरियर से महज 100 मीटर की दूरी पर लकड़हारा मस्जिद है। इसमें इमाम अली मोहम्मद पांचों वक्त की नमाज पढ़ाते हैं। सुबह-शाम 6 से 7 नमाजी नमाज पढ़ने आते हैं। दोपहर में संख्या भी कम रहती है। रविवार दोपहर डेढ़ बजे मस्जिद अहमद बुखारी के पास रहने वाले आसिफ नमाज पढ़ने पहुंचे। मस्जिद में दिन में कोई नहीं रहता है। मस्जिद परिसर से ताला लगाकर चाबी रोशनदान पर रख दी जाती है। जबकि, बाउंड्रीवाल के लोहे के गेट की कुंडी बाहर से बंद रहती है। इस स्थिति में कोई आया हो और इस घटना को अंजाम दे दिया।

ताला खोलकर शव बाहर निकाला गया :

आसिफ ने बाहर से कुंडी खोल ली, लेकिन अंदर से गेट बंद था। उन्होंने बाउंड्रीवाल से झांककर देखा तो मस्जिद में पंखे चलते हुए दिखे। उन्होंने आवाज लगाई, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। ऐसे में वे बाउंड्रीवाल से कूदकर अंदर पहुंचे। जंगले से देखा तो मस्जिद में फर्श पर युवती का लहूलुहान अर्धनग्न शव पड़ा दिखा। चेहरे पर भारी पत्थर पड़ा था। आसिफ शोर मचाते हुए बाहर निकला और इसके बाद बैरियर पर जाकर पुलिस को सूचना दी। साथ ही यूपी 112 पर भी सूचना दे दी। थोड़ी देर में ही ताजगंज थाने से पुलिस फोर्स के साथ इंस्पेक्टर ताजगंज पहुंच गए। उन्होंने ताला खोलकर शव बाहर निकाला। मौके पर भीड़ जमा हो गई थी। पुलिस अधिकरियों ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। साथ ही आस पास के सीसीटीवी कैमरे भी चेक किए जा रहे है। इस मामले पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि महिला का शव मस्जिद में पड़ा ये सूचना मिली थी, जिसके बाद तत्काल फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंच गई, मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है। थाना ताजगंज के नगला पैमा रोड पर स्थित एक मस्जिद का मामला है।

युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

डीसीपी सूरज कुमार राय भी मौके पर पहुंच गए। डीसीपी सूरज कुमार राय ने बताया कि युवती की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। आशंका है कि युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है। सही जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर होगी। वह आसपास की ही नजर आ रही है। युवती का पर्स मौके पर मिला है। इसमें बिल्लोचपुरा के एक युवक का फोटो मिला है। पर्स पर क्षेत्र के एक ज्वेलर्स का नाम लिखा है। पुलिस युवती की शिनाख्त और हत्या के आरोपियों तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक कर रही है। ज्वेलर्स से संपर्क कर युवती की शिनाख्त के प्रयास भी किए जा रहे हैं। वहीँ इस मामले में घटना को आज 5 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस जांच में कोई पुख्ता तथ्य सामने नहीं आ पाया है, वहीँ मामले में पुलिस की तहकीकात जारी है।