बेमेतरा : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में NEET की तैयारी कर रहे युवक की बिरनपुर के पास खैरी नदी में तैरते हुए लाश मिली है। मृतक युवक 21 मई को घर से निकला था और जो कि पिछले तीन दिनों से लापता था। यह घटना साजा थाना क्षेत्र की है। मिली जानकारी के अनुसार, युवक का नाम नरेंद्र वर्मा है और वह ग्राम चोरभट्टी का रहने वाला था। दो दिन पहले ही सुतियापाठ बैराज से नदी में पानी छोड़ा गया था। उफनती नदी में युवक की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। गोताखोर सुबह से ही सबूतों की तलाश कर रहे है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीँ पहले से ही बिरनपुर में हुए भुवनेश्वर साहू हत्याकांड मामले की जांच के लिए जिले में सीबीआई जांच जारी है। इस बीच उफनती नदी में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। मामले को लोग सहमे हुये है।