रायपुर : राजधानी से बड़ी खबर सामने आ रही है, गुढ़ियारी के गोंदवारा इलाके में श्री गुरुनानक मैट्रेस स्लीप प्रो कम्पनी में भीषण आग लगने से दो महिलाओं की मौत हो गई है। आग लगने से पुरे आसमान में धुएं के गुबार उठ गए है। सुचना पर दमकल की कई गाड़ियां पहुंच गई है। आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। वहीं आग लगने का कारण अज्ञात बताया जा रहा है। मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है।
5 लोगों ने भागकर बचाई जान :
आगजनी की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों कर्मियों को बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई। फैक्टी में लगी आग पर फायर ब्रिगेड की 5 से 6 गाड़ियों ने काबू पा लिया है। एएसपी लखन पटले के मुताबिक, शाम 4 बजे आग लगी, इस दौरान फैक्ट्री में 7 मजदूर काम कर रहे थे। इनमें 5 पुरुष मजदूर भागकर अपनी जान बचा ली, लेकिन दो महिला मजदूर आग में फंस गई थी।
सरोरा निवासी थी महिलाएं :
हादसे में जाने गंवाने वाली महिलाओं में यमुना और रामेश्वरी शामिल हैं। दोनों महिलाएं सरोरा की रहने वाली थी। फिलहाल, पुलिस ने पंचनामा बनाकर दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही खमतराई पुलिस ने मामले में जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार फोम फैक्ट्री में करीब सात मजदूर काम कर रहे थे, पांच लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। वहीं दो महिला सरोरा निवासी 2 महिलाओं यमुना और रामेश्वरी आग में झुलस गई है और अस्पताल ले जाते दम तोड़ दिया है। आग लगने से इलाके में अफरा तफरी का माहौल है। जानकारी के अनुसार एएसपी, एसडीएम भी मौके पर पहुंच गए हैं।मदद के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है, जेसीबी मशीन मंगवाई गई है, वहीं कई निजी फैक्ट्रियों से दमकल की गाड़ियां भी मंगवाई जा रही है।



