शुरू हुआ अनंत-राधिका के सेकंड प्री वेडिंग का जश्न, इन सितारों ने भरी उड़ान, क्रूज शिप पर आयोजित होंगे फंक्शन्स।

खेल/मनोरंजन : आज शाम अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की स्टारी नाइट होस्ट की जाएगी। क्रूज पर सजाए जाने वाली इस महफिल के लिए सभी गेस्ट्स का ड्रेस कोड भी तय है। जिसके मुताबिक सभी मेहमानों को वेस्टर्न फॉर्मल पहनना होगा। फेमस बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के सेकंड प्री वेडिंग आज यानी 29 मई से शुरू हो गए हैं। ये फंक्शन्स इटली के पलेर्मो में क्रूज शिप पर आयोजित किए जा रहे हैं। कपल के फर्स्ट प्री वेडिंग फंक्शन्स की तरह ये भी शानदार होने वाले हैं। इसमें शामिल होने वाले मेहमानों के लिए ड्रेस कोड क्लासिक क्रूज है। इसके बाद शाम को स्टारी नाइट इवेंट होगा, जिसके लिए फॉर्मल ड्रेस कोर्ड रखा गया है। अनंत और राधिका के सेकंड प्री-वेडिंग के लिए सितारे रवाना हो चुके हैं।

अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के दूसरे दिन रोम में बोने वाले इवेंट का टाइटल है ए रोमन हॉलिडे। इसमें गेस्ट के लिए टूरिस्ट चिक ड्रेस कोड रखा गया है। इसके बाद रात को शिप पर टोगा पार्टी होस्ट की जाएगी। वहीं, 31 मई को आकाश और श्लोका की बेटी वेदा का फर्स्ट बर्थडे क्रूज शिप पर ही मनाया जाएगा। इसके बाद ले मास्करेड नाम के ईवनिंग इवेंट के लिए फ्रांस के कान्स में उतरेंगे। इसके बाद आखिरी दिन मेहमानों को इटली के पोर्टोफिनो शहर में ले जाया जाएगा, वहां ईवनिंग में ला डोल्से वीटा की थीम पर इटैलियन समर रखा जाएगा।

अनंत और राधिका के सेकंड प्री वेडिंग फंक्शन के लिए बॉलीवुड सितारे भी निकल पड़े हैं। आज सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर कई सितारों को इटली के रवाना होते देखा गया है। रितेश देशमुख और जेनेलिया भी अपने बच्चों के साथ दिखाई दिए। वहीं, करीना कपूर भी ब्लू डेनिम और व्हाइट टी शर्ट में एयरपोर्ट पर नजर आईं। मिस्टर एंड मिसेज माही एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर भी एयरपोर्ट पर कैजुअल लुक में दिखाई दीं। एक्ट्रेस अपने पिता बोनी कपूर के साथ क्रूज पार्टी में शामिल होने के लिए निकली हैं। हाल ही में सारा अली खान भी अपने भाई के साथ एयरपोर्ट पर इटली जाने के लिए रवाना होती दिखाई दीं।

पालेर्मो पोर्ट पहुंचा ‘सेलिब्रिटी एसेंट’
यह सेकेंड प्री-वेडिंग सेरेमनी जिस क्रूज पर होगी, उसका नाम ‘सेलिब्रिटी एसेंट’ है। यह शिप फ्रांस में बना है और माल्टा में रजिस्टर्ड किया गया। शिप पर माल्टा का झंडा लहरा रहा है।यह 29 मई को इटली के पालेर्मो पोर्ट से रवाना होगा और कल रोम के सिवितावेकिया शहर पहुंचेगा। यहां से फिर यह पोर्टोफिनो जाएगा और वहां से सदर्न फ्रांस के लिए रवाना होगा।

बुधवार को मुंबई से रवाना हुए कुछ और सेलेब्स
इसी बीच बुधवार को अनन्या पांडे, सारा अली खान, करण जौहर, इब्राहिम अली खान, करीना कपूर, करिश्मा कपूर, दिशा पाटनी, मनीष मल्होत्रा और सचिन तेंदुलकर समेत कई सेलेब्स इस प्री-वेडिंग में शामिल होने के लिए मुंबई से रवाना हो चुके हैं।ये सभी अंबानी के जेट A340 से सुबह 11:30 बजे पालेर्माे से मुंबई रवाना हुए हैं। पालेर्माे एयरपोर्ट पहुंचकर सभी वहां से लिमोजीन के जरिए क्रूज तक पहुंचेंगे।