योग कक्षा के दौरान मां तुझे सलाम…गाने पर हाथ में तिरंगा लिए कर रहे थे डांस, सेवानिवृत्‍त फौजी की हुई मृत्यु….।

इंदौर(म.प्र.) : मां तुझे सलाम इंदौर में एक अजीबोगरीब घटना में एक फौजी की मृत्यु हो गई। शहर में योग कक्षा के दौरान स्‍टेज पर डांस करते समय सेवानिवृत्‍त फौजी की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह घटना शहर के फूटी कोठी इलाके में हुई। घटना शुक्रवार सुबह की है। लोगों ने इसे भी कार्यक्रम का हिस्‍सा माना और काफी देर तक वे तालियां बजाते रहे।

घटना इस प्रकार है एक योग शिविर में शुक्रवार सुबह देशभक्ति गीत पर प्रस्तुति देते समय ट्रांसपोर्ट कारोबारी 70 वर्षीय बलविंदर सिंह छाबड़ा की अचानक हार्ट अटैक आने से मौत हो गई। वह तिरंगा हाथ में लेकर फौजी की वेशभूषा में प्रस्तुति दे रहे थे और सामने योगाभ्यास के लिए जुटे प्रतिभागी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनके सुर में सुर मिला रहे थे। अचानक छाबड़ा गिर गए, हाथ से तिरंगा छूट गया, जबकि उन्हें हार्ट अटैक आने से अनजान प्रतिभागी उनके गिरने को भी प्रस्तुति का हिस्सा मानते हुए ही लगातार तालियां बजाते रहे।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

यहां अग्रसेन धाम पर आस्‍था योग क्रांति अभियान संस्‍था ने निशुल्‍क योग शिविर का आयोजन किया है। इसी श‍िविर में से‍वानिवृत्‍त फौजी बलविंदर सिंह छाबड़ा स्‍टेट पर तिरंगा हाथ में लेकर डांस कर रहे थे। इसी दौरान कुछ समय बाद वे स्‍टेज पर गिरे और उनका निधन हो गया। जब वे नीचे गिरे तो उनके हाथ में तिरंगा था।

छाबड़ा के स्‍वजनों ने उनकी आंखों के साथ अन्‍य अंग दान कर दिए। आयोजकों के अनुसार इस श‍िविर का आयोजन युवाओं को योग से जोड़ने के लिए किया गया है।