प्रचंड गर्मी से हो रही है लगातार मौतें, सिर्फ रायपुर और बिलासपुर से 24 घंटे में सामने आई इतनी मौतें….।

रायपुर : गर्मी के तेवर लगातार भयानक होते जा रहे है, दूर – दूर तक गर्मी के कम होने की कोई सम्भावना नहीं दिख रही है, वहीँ कई क्षेत्रों में बोरिंग का पानी भी सीमा से नीचे उतर गया है। नवतपा के दूसरे दिन से कड़े तेवर दिखा रही गर्मी अब जानलेवा साबित होने लगी है। पिछले पांच दिन से बन रहे लू के हालात की वजह से लोगों की सेहत भी लगातार बिगड़ रही है और लोग जान भी गंवा रहे हैं। राजधानी में लू की वजह से दो और लोगों की मौत होने की खबर है। बिलासपुर संभाग में प्रचंड लू ने 24 घंटे में 6 की जान ले ली है। विशेषज्ञों के अनुसार गर्मी के प्रकोप से अगले चौबीस घंटे में किसी तरह की राहत की गुंजाइश नहीं है। उत्तर-पश्चिम से आने वाली शुष्क हवा के प्रभाव से छत्तीसगढ़ का उत्तरी और मध्य इलाका भारी गर्मी की चपेट में है। गर्मी में कमी होना मुश्किल बताया जा रहा है।

इन क्षेत्रों का तापमान 46-47 डिग्री तक दर्ज किया गया जा रहा है, जिसकी वजह से दर्जन भर क्षेत्रों में लगातार लू का अलर्ट जारी किया जा रहा है। लगातार पड़ रही गर्मी लोगों को बीमार कर रही है और थोड़ी सी लापरवाही होने पर मौत होने लगी है। गुरुवार को रायपुर और बिलासपुर में दो लोगों की मौत हुई थी और शुक्रवार को इन्हीं जिलों में पांच लोगों की भारी गर्मी की वजह से तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। इधर मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों का कहना है कि अगले चौबीस घंटे में गर्मी से राहत मिलने की दूर तक संभावना नहीं है, क्योंकि आने वाली शुष्क और गर्म हवा को रोकने के लिए सिस्टम तैयार नहीं हुआ है। शुक्रवार को राज्य में गर्मी का दौर जारी रहा और सबसे अधिक 47.3 डिग्री तापमान रायगढ़ 46.9 डिग्री मुंगेली का दर्ज किया गया है। तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है।

दो दिन से तबीयत खराब :

राजधानी के राजेन्द्र नगर में रहने वाली करीब 65 वर्षीय मैरी मारियाना की तबीयत दो दिन से खराब थी। आज दोपहर वह अचानक बेसुध हो गई। महिला का बेटा विनीत उसे लेकर इलाज के लिए आंबेडकर अस्पताल पहुंचा, जहां डाक्टरों से उसे मृत घोषित कर दिया। इसी तरह सिलतरा में रहकर काम करने वाले 34 वर्षीय संजय कुमार यादव दोपहर अपना काम निपटाने बाइक में घूम रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत बिगड़ी। एक स्थान पर रुककर उसने पानी पीया और बेसुध हो गया। अस्पताल लाने पर उसे भी मृत घोषित कर दिया गया।

खत्म हो सकता है लू का प्रकोप :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

मौसम विज्ञान केंद्र की विशेषज्ञ गायत्री कांचीभोथला के मुताबिक रविवार से राज्य में लू के प्रकोप से थोड़ी राहत मिल सकती है। हवा की दिशा में बदलाव होने से अरब सागर से नमी आने से बादल छाएंगे, जिससे बढ़ते तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के आसार हैं। अगले चौबीस घंटे में बड़ा बदलाव होने की उम्मीद बहुत कम है। सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर तथा दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में ग्रीष्मलहर चलने की संभावना बनी हुई है। बारिश को लेकर अभी तक कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आ पाई है।

प्रमुख शहरों का तापमान :

रायपुर  46.4
बिलासपुर  46.8
पेंड्रा   43.8
अंबिकापुर 42.8
जगदलपुर  41.0
दुर्ग46.2
राजनांदगांव45.7

बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली में 6 ने दम तोड़ा :

गर्मी बढ़ने के साथ ही लू लगने से पिछले 24 घंटे के भीतर बिलासपुर, रायगढ़ और मुंगेली जिले में 6 लोगों की मौत हो गई है। इनमें से एक पीडब्ल्यूडी का मजदूर फेकूराम, सीपत निवासी युवती शैलकुमारी सूर्यवंशी, इसी प्रकार सरगांव निवासी एक अधेड़ महिला तथा जांजगीर जैजैपुर से 43 वर्षीय महिला को सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी मौत हो गई। डाक्टरों ने मौत का कारण हीट स्ट्रोक लिखा। रायगढ़ जिले के सरिया में एक पुरुष व एक महिला की मौत हो गई। ऐसे ही राज्यभर सेकई मौतें लगातार सामने आ रही है।

बकरी चराने गया चरवाहा मिला मृत :

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

भीषण गर्मी के चलते ग्राम डोड़ा निवासी एक चरवाहे की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के ग्राम डोड़ा निवासी भगत राम सप्रे पिता स्व. मूलक सप्रे उम्र 70 वर्ष 30 मई को सुबह 8 बजे घर से बकरी चराने गया था जहां खेत मृत अवस्था में पड़ा हुआ मिला। चिकित्सकों ने मौत का कारण लू लगना बताया है। लू से ही लगातार मौतें सामने आ रही है।

सरिया में महिला-पुरुष की मौत :

लू लगने की पहली घटना में सरिया निवासी सुरेश पाणिग्राही उर्फ पिंटू पाणिग्राही 45 वर्ष की दोपहर फैक्ट्री से काम कर लौटते समय रास्ते में लू लगने से मौत हो गई। वहीं दूसरी घटना में सरिया नगर के वार्ड क्रमांक 3 निवासी 55 वर्षीय सुपकेशी चौहान पति ध्रुव चौहान शाम 5 बजे खेत से काम करके लौटी और सो गई जिसके बाद उसकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि लू लगने के कारण उसकी मौत हुई है, हालांकि उसकी पीएम रिपोर्ट आना बाकी है। लगातार इन मौतों को लेकर लोगों को बिना वजह काम से बाहर निकलने से मना किया गया है।