देखते ही देखते लक्ज़री बस हुई जलकर खाक, एसी का पाइप फटने से हुआ हादसा, 40 यात्री बाल-बाल बचे….।

रायपुर : राजधानी रायपुर से लगे अभनपुर से बड़ी खबर सामने आई है। यात्रियों से भरी AC बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और अफरा-तफरी मच गई। आग लगने के बाद ड्राइवर, कंडेक्टर समेत सभी यात्रियों ने बस से कूदकर अपनी जान बचाई। जिस बस में आगजनी हुई है वह महेंद्रा ट्रेवल्स की है। बस में करीब 35 यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित है। किसी तरह लोगों ने सूझबूझ से लोगों ने अपनी जान बचाई। बताया जाता है कि, ऐसी पाइप फटने की वजह से आग लगी है।

महिंद्रा ट्रेवल्स की बस में भीषण आग: मिली जानकारी के अनुसार, महिंद्रा कंपनी की यात्री बस यात्रियों को लेकर जगदलपुर से रायपुर आ रही थी। रायपुर अभनपुर मुख्यमार्ग में मोहन ढाबा के पास पहुंचते ही बस का ऐसी पाइप फट गया और आग लग गई। बस में 35 यात्री सवार थे। आग लगने के बाद लोगों ने किसी तरह से अपनी आग बचाई। सभी यात्री सुरक्षित हैं और गनीमत रही कि, एक बड़ी दुर्घटना होते- होते टल गई।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisMediaNews/

एसी का पाइप फटने और रेडिएटर गर्म होने से लगी आग : बस के ड्राइवर और कंडक्टर ने पुलिस को बताया कि कुरूद के आसपास रेडिएटर बार बार गर्म होने के कारण उसे ठंडा करने के लिए पानी डाला गया था। लेकिन रेडिएटर ठंडा नहीं हो पाया। इसके साथ ही यह भी आशंका जताई जा रही है कि बस में लगे एसी का पाइप फटने की वजह से भी आग लगी होगी लेकिन अब तक इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

प्रत्‍यक्षदर्शियों ने बताया कि आग लगते ही हड़कंप मच गया था। आसपास के लोग बचान के लिए दौड़े थे। जैसे ही बस में आग लगी सभी यात्रियों को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। इस दौरान किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना के बाद पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए थे।घटना की सूचना मिलने पर अभनपुर की पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई। इसके बाद आग पर काबू पाने की कोशिश की गई लेकिन आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह से जलकर खाक हो गई।अभनपुर थाना प्रभारी सिद्धेश्वर प्रताप सिंह ने बताया पूरे मामले की जांच की जा रही है।