दिल्ली : दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। केजरीवाल ने सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत के बाद आज वापस तिहाड़ जेल जा रहे हैं। तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने से पहले आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, दिल्ली के मंत्री आतिशी, सौरभ भारद्वाज, कैलाश गहलोत और अन्य आप नेता के साथ राजघाट पहुंचे। जहां उन्होंने महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की।
वहीं राजघाट के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कॉनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना की। जिसके बाद दिल्ली के सीएम और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे। दरअसल, 10 मई को होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने के लिए सुप्रीम कोर्ट द्वारा दी गई अंतरिम जमानत की अवधि समाप्त होने के बाद अरविंद केजरीवाल आज तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करेंगे। उन्हें 2 जून को तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया था।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
इस मामले में दिल्ली के मंत्री और आप नेता गोपाल राय ने कहा कि, “आज अरविंद केजरीवाल फिर से जेल जा रहे हैं, हमें उम्मीद है कि वह जल्द ही जेल से रिहा हो जाएंगे… वह यहां आएंगे और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं से बात करेंगे और फिर हम भी उनके साथ जाएंगे… हम लोगों के लिए काम करते रहे हैं और हम ऐसा करते रहेंगे…”।वहीं दूसरी ओर राजघाट के बाहर दिल्ली प्रदेश भाजपा के नेता प्रदर्शन कर रहे हैं। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा भी शामिल हुए, बाद में उन्हें हिरासत में ले लिया गया। भाजपा नेता दिल्ली में पानी की समस्या को लेकर धरना दे रहे हैं।



