धर्म/संस्कृति : हिंदू धर्म में गायत्री मंत्र का विशेष महत्व है। इसके मंत्र के जाप से कई समस्याओं से मुक्ति भी मिलती है। यह मंत्र मां गायत्री को समर्पित है। इसके रोजाना जाप करने से बुद्धि और ज्ञान की प्राप्ति होती होती है। साथ ही इसका यदि रात में जाप किया जाए तो भी कई समस्याओं से मुक्ति मिलती है, हालांकि इस दौरान कई सावधानियां रखना भी जरूरी है। आपको इस लेख में बताते हैं रात में गायत्री मंत्र का जाप कितना शुभ और इस दौरान क्या सावधानियां रखना चाहिए।
नींद की समस्या से मुक्ति :
ऐसे व्यक्ति जिन्हें नींद की समस्या है, वे यदि प्रतिदिन सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो, उन्हें इस समस्या से मुक्ति मिलती है और अच्छी नींद आने से उनके स्वास्थ्य में भी सुधार होता है।
सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/
बनता है सकारात्मक माहौल :
रात में गायत्री मंत्र का जाप करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का निर्माण होता है और नकारात्कमता के प्रभाव में कमी आती है।
बुरे सपने भी नहीं आते :
यदि आप सोने से पूर्व गायत्री मंत्र का जाप करते हैं तो इससे बुरे सपनों से मुक्ति मिलती है और रात में बार-बार नींद खुलने की समस्या दूर होती है। साथ ही तनाव भी कम होता है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
बस बातों का रखें ध्यान :
- गायत्री मंत्र का पाठ कुश के आसन पर बैठकर ही करना चाहिए।
- मुख्य हमेशा पूर्व दिशा की ओर होना चाहिए।
- मंत्र जाप के दौरान तुलसी अथवा चंदन की माला का उपयोग करना शुभ माना गया है।
- मंत्र का उच्चारण हमेशा सही होना चाहिए।



