अरबाज और इरफान गैंग बनाकर लड़कियों से करते थे दोस्ती, फिर गैंगरेप, फिर वसूली, विधानसभा के अध्यक्ष देवनानी ने लिया मामले का संज्ञान।

अजमेर (राजस्थान) : लगातार जिले से गैंग रेप और ब्लैकमेलिंग के घटनायें सामने आ रही है, पहले भी कई मामले सुर्ख़ियों में बने रहे है, वहीँ अब फिर से शहर में सोशल मीडिया पर स्कूली छात्रा को फंसा कर उसके साथ दुष्कर्म करने और अश्लील फोटो-वीडियो से ब्लैकमेल करने की घटना सामने आई है। अजमेर पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी अरबाज सेवन वंडर के बाहर फोटोग्राफी करता है। चूंकि आसपास के स्कूल में पढ़ने वाली कई लड़कियां सेवन वंडर आती रहती हैं, इसलिए अरबाज को बड़ी आसानी से इनसे दोस्ती करने का मौका मिल जाता है। जांच में सामने पता चला कि अरबाज और इरफान के संपर्क में कई स्कूली छात्राएं हैं। कई स्कूली छात्रायें इनके हत्थे चढ़ी है।

दो आरोपी गिरफ्तार :

पुलिस ने दोनों आरोपियों के मोबाईल की कॉल डिटेल रिपोर्ट (सीडीआर) निकाली तो इसमें कई ऐसे नंबर मिले, जिन पर लगातार बातचीत हो रही थी। इरफान और अरबाज के अलावा इस मामले में कई और नाम सामने आ रहे हैं। पुलिस ने रविवार को चार अन्य लड़कों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। वहीं आरोपी इरफान और अरबाज को पुलिस ने रविवार को अवकाश कालीन कोर्ट में पेश कर दो दिन का रिमांड मांग लिया है। दोनों आरोपियों ने अनगिनत घटनाओं अंजाम दिया है, शुरुआती जांच में यही सामने आया है।

चार युवकों से की जा रही पूछताछ :

इस मामले का खुलासा करते हुए पुलिस अधीक्षक देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि पुलिस मामले को गंभीरता से ले रही है। दो युवकों को गिरफ्तार कर चार युवकों से पूछताछ की जा रही है। आरोपियों के खिलाफ बयान देते हुए पीड़ित छात्रा के पिता ने पुलिस को बताया कि अक्टूबर 23 में कोचिंग सेंटर पर उसकी बेटी की एक लड़की से दोस्ती हुई। उसने बेटी को इंस्टाग्राम पर एक लड़के की आईडी भेज कर फ्रेंडशिप करने के लिए कहा, जिसे बेटी ने ब्लॉक कर दिया। बेटी की दोस्त ने वापस उसे जाल में फंसा कर इंस्टाग्राम पर एक लड़के से दोस्ती करवा दी। इस तरह इस प्रकार के जिहाद में युवती शिकार हुई। इसी तरह शिकार होने वाली लड़कियां सिर्फ हिन्दू ही निकली है। मामले को लेकर आगे की कार्यवाही में पुलिस जुटी हुई है, वहीँ सामाजिक अपमान को लेकर कुछ युवतियां आगे नहीं आ रही है।

अश्लील क्लिप दिखाकर किया ब्लैकमेल :

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

इस मामले में उन्होंने बताया कि आरोपी ने बेटी को जाल में फंसा कर इंस्टाग्राम आईडी का पासवर्ड चुरा लिया और फिर उसकी बेटी की आईडी का दुरुपयोग करते हुए कई लड़कियों को अश्लील मैसेज भेजना शुरू कर दिया। अश्लील क्लिप से बेटी को ब्लैकमेल कर रुपयों की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग से परेशान होकर बेटी ने घर से चोरी छिपे लाखों रुपये तक दे दिए। काफी समय तक यह दिक्कत चलत इ रही और अन्ततः पुलिस में शिकायत की गई।

सख्त कार्यवाही की मांग :

मामले को लेकर अजमेर उत्तर क्षेत्र के विधायक और विधानसभा के अध्यक्ष वासुदेव देवनानी तथा दक्षिण क्षेत्र की विधायक अनीता बघेल ने मांग की है कि लड़कियों को ब्लैकमेल करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाए। पुलिस ये भी पता करे कि इस ग्रुप ने कितनी अन्य लड़कियों को भी शिकार बनाया है, वहीँ इनका अंदरूनी कनेक्शन भी पकड़ा जाये। देवनानी ने मांग की है कि आरोपियों के घरों पर बुलडोजर चला दिया जाए। देवनानी ने कहा कि वह स्वयं इस मामले में निगरानी कर रहे हैं। आवश्यकता होने पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से भी बात की जायेगी।

सब्सक्राईब करें हमारा यूट्यूब चैनल : https://www.youtube.com/@MachisFilmProduction/