दतिया : मध्य प्रदेश के दतिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां खेत में काम करने गई एक युवती को दो से तीन लोगों ने अगवा कर सामूहिक दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपियों ने युवती को घायल अवस्था में डबरा छोड़कर फरार हो गए। जिसके बाद पीड़िता जैसे तैसे पुलिस थाने पहुंची और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई। फ़िलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
दो जून की सुबह डबरा की ओर सड़क पर छोड़कर चले गए। पीड़िता ने स्वजन को खबर दी। स्वजन डबरा पहुंचे और महिला को वापस घर लेकर आए। जिसके बाद पुलिस ने तीन आरोपितों के खिलाफ अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी। थाना प्रभारी रमेश शाक्य ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस टीम दबिश दे रही हैं। जल्दी ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
घटना बडौनी थाना इलाके की ग्राम लमकाना की :
बता दें कि ये घटना बडौनी थाना इलाके की ग्राम लमकाना की है। जहां खेत में काम करने गई युवती को अकेले देखकर दो लोगों ने उसे अगवा कर बारी बारी रेप किया । हालांकि इस दौरान युवती लगातार मदद की गुहार लगाती रही। लेकिन जगह सुनसान होने की वजह से उसे मदद नहीं मिल सकी। इसके बाद हैवान आरोपी युवती को घायल अवस्था में डबरा छोड़कर फरार हो गए। फ़िलहाल युवती की शिकायत पर बडौनी थाना पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश जारी है।



