डिवाइडर से टकराया ट्रेलर, ड्राईवर हुआ चोटिल, सामने आई ये जानकारी….।

रायपुर : राजधानी और आसपास क्षेत्रों में लगातार सड़क हादसों की खबर सामने आ रही है। कई बार वाहन आपस में टकरा रहे है, तो वहीँ कई बार डिवाइडर से टकराने के कारण हादसों के शिकार हो रहे है। खबर है कि ट्रेलर वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, यह हादसा रिंग रोड स्थित अशोका मिलेनियम के पास हुआ है। ट्रेलर के टकराने से उसका पीछे का हिस्सा 2 भागों में टूटता हुआ दिखाई दिया है। वैसे तो ट्रेलर में ट्रांसफार्मर लड़ा हुआ था, जिसे लेकर पुणे से कोलकाता की तरफ जा रहा था। लेकिन रायपुर के रिंग रोड अशोका मिलेनियम के पास ही हादसा हो गया और ड्राइवर को गंभीर चोट आ गई। 

ड्राइवर को आई नींद :

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बुधवार की सुबह 5 बजे यह हादसा हुआ है। इस दौरान ड्राइवर को अचानक से झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से वो डिवाइडर से टकरा गया और उसे गंभीर चोट आ गई। इस हादसे के बाद ड्राईवर हड़बड़ा गया, इस भयानक हादसे में ड्राइवर तो जैसे – तैसे बच गया, लेकिन केबिन का पिछला हिस्सा पूरी तरह से टूट गया और उसी समय ट्रांसफार्मर सड़क पर जाकर बिखर गया। सुबह 5 बजे यह हादसा हुआ है। इसलिए ये तो अच्छा हुआ कि, वहां ज्यादा गाड़ियां नहीं थी। लेकिन ड्राइवर कई घंटों तक उसी जगह पर परेशान होता रहा, लेकिन कोई वहां मौजूद नहीं था। काफी देर बार उसे अस्पताल ले जाया गया। काफी समय तक उसकी मदद नहीं हो पाई।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw