रायपुर : लगातार ट्रेनों का ब्लॉक जारी है, वहीँ यात्री ट्रेनों के फुल चलने से पहले ही परेशान है, खबर है कि ईस्ट कोस्ट रेलवे संबलपुर मंडल के संबलपुर-झारसुगुड़ा सेक्शन में सरला रेलवे स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य 7 से 14 जून तक चलेगा। इस वजह से दो ट्रेनें कैंसिल की गई है। इसके साथ ही इस सेक्शन से ट्रेनों को धीमी गति से निकाला जायेगा। वहीं चक्रधरपुर रेलवे के ब्लॉक से रद्द और कई घंटे देरी से रवाना होनी वाली ट्रेनों को रिस्टोर कर दिया गया है। यानी टाटानगर-इतवारी दोनों तरफ से पहले जैसे ही चलेगी।
रद्द रहने वाली गाड़ियां :
- गाड़ी संख्या 08264 बिलासपुर-टिटलागढ़ पैसेंजर 7 से 14 जून तक रद्द रहेगी।
- गाड़ी संख्या 08263 टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर 8 से 15 जून तक रहेगी।
टाटानगर-इतवारी ट्रेन फिर से चलेगी :
- यात्रियों को कंफर्म बर्थ उपलब्ध कराने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर चलने वाली गाड़ी संख्या 12262/12261 हावड़ा-सीएसएमटी-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस एवं 12222/12221 हावड़ा-पुणे-हावड़ा दुरंतो एक्सप्रेस में एक-एक अतिरिक्त एसी-3 कोच की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।
- यह सुविधा गाड़ी संख्या 12262 हावड़ा-सीएसएमटी में हावड़ा से 5 व 7 जून को तथा गाड़ी संख्या 12261 सीएसएमटी-हावड़ा में सीएसएमटी से 6 व 9 जून को उपलब्ध रहेगी।
- यह सुविधा गाड़ी संख्या 12222 हावड़ा-पुणे में हावड़ा से 06 जून को तथा गाड़ी संख्या 12221 पुणे-हावड़ा में पुणे से 8 जून को उपलब्ध रहेगी। उपरोक्त ट्रेनें रद्द की गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw
भारतीय रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग कार्यों के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया जाता है। यात्रियों को परेशानी ना हो इसके लिए रेलवे इन ट्रेनों की जानकारी पहले ही दे देता है। इसी कड़ी में रेलवे ने उपरोक्त अलग-अलग तारीखों में रद्द होने वाली ट्रेनों की जानकारी दी है।



