रायपुर : प्रचंड गर्मी से त्रस्त लोगों के लिये राहत भरी खबर है, लोगों को बेसब्री से मानसून का इंतजार है। जो कि अगले 5 दिनों तक गरज-चमक के साथ वज्रपात व अंधड़ चलने की संभावना है। वहीँ 5 मई बुधवार के बाद कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा या गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की भी संभावना है। अधिकतम तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव हो सकता है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। बादल छाये रहेंगे। 4 मई मंगलवार को सबसे अधिक तापमान 43.4 डिग्री मुंगेली में तथा सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.8 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया है।
ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवात पूर्वी उत्तरप्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई तक फैला है। प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा के आसार बन रहे है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ (40-50 किमी प्रति घंटे तक की गति) चलने की संभावना है। मंगलवार को भैयाथान 30, पाली, तमनार 20, कोटा में 10 एमएम बारिश हुई है। आने वाले 5 दिनों में मानसून आने की सम्भावना है।
विभिन्न शहरों का तापमान इस प्रकार रहा रायपुर 42.2, बिलासपुर 43.0, पेण्ड्रा रोड 40.2, अंबिकापुर 39.0, जगदलपुर 36.4, दुर्ग 41.2, राजनांदगांव 41.5 ।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



