जुआ खेलते धरे गए 8 रसूखदार, पुलिस ने दबोचा, 9 लाख जब्त, जानें कहाँ का है मामला….।

बिलासपुर : सकरी क्षेत्र के भरनी स्थित ढाबे में रसूखदार ताश के पत्ते पर दांव लगा रहे थे। इसकी भनक लगने पर पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। जुआरियों के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये जब्त किए गए हैं।पुलिस देर रात तक जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी रही। सकरी थाना प्रभारी ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली कि भरनी स्थित एक ढाबे में जुआ खेलने की शिकायत मिली थी। इस पर जवानों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

ऐसे जब्त किए पैसे :

पुलिस की टीम ने मौके पर दबिश देकर आठ जुआरियों को पकड़ लिया। पकड़े गए जुआरियों के कब्जे से करीब नौ लाख रुपये मिले हैं। इसे जब्त कर लिया गया है। पुलिस की टीम दे रात तक जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जाता है कि पकड़े गए जुआरी शहर के रसूखदार व्यापारी हैं।लंबे समय से ढाबे में जुए की महफिल सज रही थी। पुलिस जुआरियों को पकड़ने के लिए मुखबिर लगाए हुए थी। मंगलवार को जैसे ही जुआरी अपने ठिकाने पर पहुंचे, पुलिस की टीम ने घेराबंदी कर जुआरियों को पकड़ लिया।

छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw

पुलिस पर बना दबाव :

जुआरियों को छुड़ाने के लिए घनघनाते रहे फोन पुलिस की टीम जैसे जुआरियों को पकड़ कर थाने लाई अधिकारियों के फोन घनघनाने लगे। कई लोग जुआरियों को छुड़ाने अधिकारियों के पास फरियाद लेकर भी पहुंचे।इधर पुलिस की टीम जुआरियों को थाने लाकर सीधे कार्रवाई में जुट गई। इसके चलते रसूखदारों की थाने में नहीं चल सकी। वहीं, अधिकारियों ने भी जुआरियों को छुड़ाने वालों के काल उठाने बंद कर दिए।