रायपुर : लगातार तेज गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिल सकती है। एक या दो दिन से शाम के समय में कई जिलों में मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। अगले तीन दिनों में मानसून दस्तक देने को खड़ा है। हालांकि बारिश और मौसम में बदलाव सबसे पहले बस्तर की तरफ ही दिखाई देगा। अगर तेज बारिश और तूफान आया तो चिलचिलाती गर्मी से ज्यादा राहत मिलेगी। मौसम विभाग के अनुसार, बस्तर में प्री-मानसुन शुरू हो गया है, यहाँ हलकी बूंदाबांदी का दुआर शुरू हो गया है। लेकिन अभी तक शहरी क्षेत्रों में नहीं पहुंच पाया है। हालांकि शाम के समय थोड़ा मौसम में बदलाव देखने को मिल जाता है। अगले तीन या पांच दिनों में मानसून आप तक पुहंच सकता है। मानसून की गति तेज है। मानसून की उपस्थिति अभी उत्तरी सीमा गोवा, गडग, नारायणपेट, नरसपुर और इस्लामपुर है। दक्षिण से आने वाली नम हवाओं के वजह से अगले 24 घंटे के दौरान धूप, बादल के बीच रायपुर सहित संभाग के जिलों में कहींं-कहीं गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना जताई है।
इन जिलों में बारिश की संभावना :
जानकारी के मुताबिक, दुर्ग, बिलासपुर, रायपुर और बस्तर में शाम के वक्त बूंदाबांदी हो सकती है। वहीं बिलासपुर, मुगेंली, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चांपा, बालौदा बाजार, गरियाबंद, धमतरी, महासंमुद, बेमेतरा, कबीरधाम, राजनांदगांव, दंतेवाड़ा, सुकमा, बीजापुर में हल्की-हल्की बारिश होती रहेगी। पारा 40 से 45 तक पहुंचने के बाद लोगों का हाल बेहाल था। हालांकि एक या दो दिनों से रात होते-होते मौसम में बदलाव नजर आने लगता है। लेकिन दोपहर के समय अब भी भीषण गर्मी का असर बना हुआ है। इसी बीच पिछले 24 घंटे में कवर्धा, मुंगेली, पंडरिया, जगदलपुर और पिथौरा में 10 मिलीमीटर बारीश हुई है। रायपुर में माना की तरफ बारिश देखने को मिली है। बारिश आने वाले चौबीस घंटों में हल्की-हल्की होने की सम्भावना जताई गई है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



