रायपुर : छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित कोयला घोटाले में एक बार फिर से निलंबित आईएएस अफसर रानू साहू और राज्य सरकार की अफसर रही सौम्या चौरसिया को जेल भेज दिया गया है। लगातार इन पर जाँच चली है और कार्यवाही की गई है, बुधवार को विशेष कोर्ट ने दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश जारी किया गया, सौम्या चौरसिया को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश का करीबी माना जाता है, जिसकी आंच भूपेश तक भी पहुँच सकती है। वहीँ अब इसके मुताबिक अब 18 जून तक रानू साहू और सौम्या चौरसिया को जेल में रहना पड़ेगा। उल्लेखनीय है कि, आज रिमांड खत्म होने के बाद ईओडब्ल्यू ने दोनों को विशेष कोर्ट में पेश किया था।
शराब घोटाला : यूपी STF के आवेदन पर सुनवाई 10 जून को :
उधर प्रदेश के दूसरे बड़े घोटाले शराब कांड में आरोपी अनवर ढेबर, त्रिलोक सिंह ढिल्लो, अरुणपति त्रिपाठी और अरविंद सिंह को भी बुधवार को ही विशेष कोर्ट में पेश किया गया। इन आरोपियों को प्रोडक्शन वारंट पर लेने के लिए यूपी एसटीएफ ने आवेदन लगाया था। यूपी एसटीएफ के आवेदन पर भी आज विशेष कोर्ट में सुनवाई हुई। लेकिन इस बाबत कोई फैसला नहीं हो पाया। अब इस मामले में 10 जून को फिर से सुनवाई होगी। वहीँ बीते 5 साल में कांग्रेस के शासन में हुये घोटालों की आंच में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश पर भी कार्यवाही संभव है, विश्वस्त सूत्रों के अनुसार भूपेश पर लोकसभा चुनाव के चलते कार्यवाही करने से बचा गया था, अब जब लोकसभा चुनाव संपन्न होने के बाद भूपेश पर जेल जाने की तलवार लटकने लगी है, पहले हेमंत सोरेन और अरविन्द केजरीवाल भी जेल जा चुके है, अब इस जद में भूपेश का नाम भी सामने आने लगा है।
छोटी – छोटी नवकन्या घर आये , पूरा सुने यह मधुर भजन और हमारे चैनल को सब्सक्राईब करें, इस लिंक पर क्लिक करें : https://www.youtube.com/watch?v=8OLfH1w-yBw



